Gold price today 5 April 2026: दुनिया भर में चल रहे युद्ध के हालातों और आर्थिक अनिश्चितता के बीच, आज 5 अप्रैल को सोने की कीमतों में एक बार फिर हल्का उछाल देखा गया है। वीकेंड की वजह से MCX पर ट्रेडिंग बंद है, लेकिन बाजार के मौजूदा मिजाज को देखते हुए उतार-चढ़ाव का डर बना हुआ है। ऐसे में खरीदारी से पहले आज सोने के ताजा भाव जान लें।
शुक्रवार को इतना था सोने का भाव
शुक्रवार को जब MCX बंद हुआ था, तब सोना ₹1,49,650 प्रति 10 ग्राम पर था। दिलचस्प बात यह है कि यह अभी भी अपने ऑल-टाइम हाई ( ₹1,80,779) से करीब 17% सस्ता मिल रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो शुक्रवार को इसमें ₹10,901 की बड़ी गिरावट आई थी, लेकिन आज सर्राफा बाजार में यह थोड़ी रिकवरी दिखा रही है। इस बीच चलिए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज 5 अप्रैल को कितना है सोने के दाम।
नोट: भारत के अलग-अलग शहरों में टैक्स और मेकिंग चार्ज की वजह से रेट्स में थोड़ा फर्क होता है।
आज चांदी का ताजा भाव (Citywise Silver price today 5 April )
चांदी की कीमतों में भी आज मामूली सुधार देखा गया है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक के रेट्स यहां देखें:
सोने की बढ़ती कीमतों के पीछे क्या है वजह? जानें एक्सपर्ट की राय
भारत में सोने की कीमतें बढ़ने के पीछे कुछ बड़े कारण हैं। एक तो दुनिया भर में इसकी भारी डिमांड है और दुनिया भर में चल रही अनिश्चितता है। जब भी माहौल अनिश्चित होता है, लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोने की तरफ भागते हैं। इसके अलावा, रुपये की कमजोरी भी इसकी कीमतों को हवा दे रही है।
ICICI कमोडिटी रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में सोना लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ 4,800 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है। इसकी बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट है। साथ ही, अमेरिका-ईरान संघर्ष कम होने की उम्मीद से कच्चे तेल के दाम गिरे हैं, जिससे महंगाई की चिंता थोड़ी कम हुई है और सोने को सपोर्ट मिला है।
क्या ये निवेश का सही समय है?
जानकारों का मानना है कि लंबे समय के लिए निवेश करने वालों के लिए यह खरीदारी शुरू करने का सही समय हो सकता है, हालांकि ग्लोबल मार्केट की उठापटक की वजह से कीमतों में थोड़े उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए।