Gold Price Today 27 March 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में आज सोने की कीमतों में उछाल आया है। यह बढ़ोतरी अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आने की वजह से दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 1% की बढ़ोतरी के साथ 1,43,829 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 2% मजबूत होकर 2,23,978 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई।
मार्च में सोना अब तक 9% गिरा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स में करीब 0.10 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे विदेशी करेंसीज में सोना थोड़ा सस्ता हो गया है और इसकी मांग बढ़ी है। हालांकि, पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, जो सोने के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। मार्च महीने में सोने की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने कच्चे तेल की कीमतों को काफी बढ़ा दिया है, जिससे डॉलर इंडेक्स में तेजी आई और सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया। मार्च महीने अब तक सोना 9% नीचे गिर चुका है।
प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा रेट
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 142,480 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 130,607 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। वहीं, मुंबई में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 142,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 130,836 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके बाद, कोलकाता में आज 24 कैरेट गोल्ड 142,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 130,662 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोना 143,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 131,212 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 142,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 130,937 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके अलावा, हैदराबाद में 24 कैरेट गोल्ड 143,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 131,276 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बेचा जा रहा है।