सोने का भाव आज का 8 मार्च 2026: शादी के लिए गोल्ड खरीदना है? जानिए आज दिल्ली-मुंबई, बिहार, मध्य प्रदेश में सोने का भाव

24k Gold Price Delhi: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन अगर आप अपनी पसंदीदा महिला के लिए गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार अपने शहर में सोने का रेट चेक कर लें।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड8 Mar 2026, 12:24 PM IST
आज का गोल्ड रेट
आज का गोल्ड रेट

Gold Rate 8 March 2026: देश में शादियों का सीजन चल रहा है। इस मौके पर आप अपने लिए या फिर किसी रिश्तेदार को देने के लिए गोल्ड खरीदने का सोच रहे हैं, तो सबसे पहले एक बार सोने का रेट चेक कर लीजिए। ईरान-इजरायल के बीच चल रही जंग की वजह से गोल्ड के रेट में गिरावट आई है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24कैरेट गोल्ड की कीमत 1,100 रुपये घट गई है। आज देश में 24K गोल्ड 162,270.00 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 22 कैरेट 148,748 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट: 121,703 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आज इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के बंद होने की वजह से गोल्ड का रेट स्थिर है।

यह भी पढ़ें | अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए IPO, किन कंपनियों में निवेश का मौका? जानिए डिटेल

आज आपके शहर में कितने का मिल रहा है गोल्ड? (Gold Rate Today, 24k, 22k, 18k in Your City)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली 163800 150150 122880
मुंबई 163640 150000 122730
कोलकाता 163640 150000 122730
चेन्नई 164180 150500 130700
पटना 163700 150050 122780
लखनऊ 163800 150150 122880
मेरठ 163800 150150 122880
अयोध्या 163800 150150 122880
कानपुर 163800 150150 122880
गाजियाबाद 163800 150150 122880
नोएडा 163800 150150 122880
गुरुग्राम 163800 150150 122880
चंडीगढ़ 163800 150150 122880
जयपुर 163800 150150 122880
लुधियाना 163800 150150 122880
गुवाहाटी 163640 150000 122730
इंदौर 163700 150050 122780
अहमदाबाद 163700 150050 122780
सूरत 163700 150050 122780
वडोदरा 163700 150050 122780
नागपुर 163640 150000 122730
पुणे 163640 150000 122730
नासिक 163670 150030 122760
बैंगलोर 163640 150000 122730
भुवनेश्वर 163640 150000 122730
कटक 163640 150000 122730
केरल 163640 150000 122730
रायपुर 163640 150000 122730
हैदराबाद 163640 150000 122730

विश्लेषकों ने कहा कि हाल ही में कीमती धातु की कीमतों में तेज उछाल के बाद व्यापारियों ने मुनाफावसूली की, भले ही वैश्विक रुझान मिश्रित रहे। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, नए सिरे से सुरक्षित-निवेश वाली परिसंपत्तियों की मांग के कारण सर्राफा की कीमतें ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही थीं। हाजिर सोना 14.70 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 1.4 प्रतिशत बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस हो गई।

यह भी पढ़ें | क्या है ऑप्शन हेजिंग? शेयर मार्केट क्रैश होने पर भी होगा फायदा, जानिए कैसे

कारोबारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से कीमती धातुओं को समर्थन जारी है। हालांकि, मुनाफावसूली से घरेलू बाजारों में बढ़त सीमित रही। लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव देखा गया, जो मुख्य रूप से पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत सुरक्षित निवेश की खरीदारी के कारण था।

गोल्ड खरीदते हुए ध्यान रखें ये चीज

  • 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है (99.9%), जबकि गहनों के लिए आमतौर पर 22 कैरेट (91.6%) या 18 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है।
  • ऊपर दिए गए रेट सांकेतिक (indicative) हैं। इसमें 3% GST, मेकिंग चार्जेस और अन्य टैक्स शामिल नहीं हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी जौहरी (jeweller) से संपर्क करें।
  • खरीदारी करते समय हमेशा BIS हॉलमार्क जरूर देखें ताकि शुद्धता की गारंटी मिल सके।

यह भी पढ़ें | ₹2,500 महंगा हुआ सोना, क्या ₹1.70 लाख के पार जाएगा सोने का भाव?

ऑल-टाइम हाई से कितना गिरा सोना?

सोने और चांदी की कीमतों में मौजूदा गिरावट निवेश और खरीदारी के लिए एक बड़ा अवसर बनकर उभरी है। अपने ऑल-टाइम हाई ( 1,93,096) से तुलना करें, तो 24 कैरेट सोना वर्तमान में लगभग 31,421 प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है, जो कि एक बड़ी राहत है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध जैसी वैश्विक अस्थिरता के बावजूद, सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने के दाम गिरने के पीछे मुख्य कारण मुनाफावसूली को माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीसोने का भाव आज का 8 मार्च 2026: शादी के लिए गोल्ड खरीदना है? जानिए आज दिल्ली-मुंबई, बिहार, मध्य प्रदेश में सोने का भाव
More