Gold Price Today on Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर बप्पा की पूजा के साथ सोना खरीदने की तैयारी है तो खरीदारी से पहले एक बार आज का भाव जरूर देख लें। महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के दौरान सोने-चांदी की खरीदारी का खास महत्व रहता है और इस साल भी महंगे भाव के बावजूद सोने की मांग बनी हुई है। पुणे में गणेशोत्सव के दौरान सोने और चांदी की सजावट और खरीदारी का चलन भी जारी है।
आज 14 सितंबर 2026 को Groww के मुताबिक, महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। हालांकि शहर और कारोबारी स्रोत के हिसाब से मामूली अंतर हो सकता है।
महाराष्ट्र के बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट
गुड रिटर्न्स में छपी खबर के मुताबिक, मुंबई में कल के मुकाबले आज सोने के दाम में मामूली गिरावट आई है। 24 कैरेट के एक ग्राम गोल्ड की कीमत 15,457 रुपये के आसपास हैं। इसी तरह 22 कैरेट के दाम 14,169 रुपये प्रति ग्राम है। पुणे में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,54,580 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। नागपुर में 14 सितंबर को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,54,580 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का ₹1,41,700 प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
जानें दिल्ली से लेकर चेन्नई तक के भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 154570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 154570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
22 कैरेट और 24 कैरेट में क्या अंतर?
अगर आप ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं तो 22 कैरेट सोने का भाव आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। 22 कैरेट सोने में करीब 91.6% शुद्ध सोना होता है और इसे मजबूत बनाने के लिए दूसरी धातुएं मिलाई जाती हैं। वहीं 24 कैरेट सोना करीब 99.9% शुद्ध होता है। यह ज्यादा नरम होता है, इसलिए आमतौर पर भारी ज्वेलरी बनाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता।
सोना खरीदते समय ये गलती न करें
सोने की ज्वेलरी खरीदते समय सिर्फ कीमत पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। BIS हॉलमार्क और HUID नंबर जरूर जांचें। इससे सोने की शुद्धता की पुष्टि करने में मदद मिलती है। इसके अलावा बिल में सोने का वजन, शुद्धता, मेकिंग चार्ज, GST और दूसरे शुल्क अलग-अलग देख लें। इससे बाद में कीमत को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
गणेश चतुर्थी पर सोने की मांग क्यों बढ़ती है?
गणेश चतुर्थी को महाराष्ट्र में बड़े त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान सोना और चांदी धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ पारंपरिक खरीदारी का भी हिस्सा रहते हैं। पुणे में ऊंची कीमतों के बावजूद गणेशोत्सव के दौरान सोने और चांदी की मांग बनी रहती है।