Gold Price Today: ग्लोबल टेंशन में चमका सोना, बाजार खुलते ही बढ़ सकती हैं कीमतें

Gold rice today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर एक बार फिर सोने की कीमतों पर साफ दिख रहा है। बता दें कि 26 जनवरी 2026 को सोने ने ग्लोबल बुलियन मार्केट में जोरदार उछाल दर्ज किया। 

Ashutosh Kumar
पब्लिश्ड26 Jan 2026, 12:56 PM IST
गोल्ड प्राइस टुडे
गोल्ड प्राइस टुडे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर एक बार फिर सोने की कीमतों पर साफ दिख रहा है। बता दें कि 26 जनवरी 2026 को सोने ने ग्लोबल बुलियन मार्केट में जोरदार उछाल दर्ज किया। हालांकि, भारत में आज गणतंत्र दिवस की छुट्टी के चलते कमोडिटी मार्केट बंद हैं। MCX के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार, 24 जनवरी को सोना 0.05 पर्सेंट की मामूली गिरावट के साथ 1,55,963 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके बावजूद, अंतरराष्ट्रीय संकेत बता रहे हैं कि बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में एक बार फिर हलचल देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।

कीमतों को प्रभावित करने वाले फैक्टर

ग्लोबल लेवल पर सोने और कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित करने वाले कई बड़े फैक्टर सामने आए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चीन पर 100 पर्सेंट टैरिफ लगाने की धमकी। वहीं, फ्रांस की वाइन और शैंपेन पर 200 पर्सेंट शुल्क की चेतावनी और डेनमार्क के इलाके ग्रीनलैंड को लेकर आक्रामक रुख ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है। इसी डर और अस्थिरता के बीच निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं।

क्या कहती है रिपोर्ट

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्पॉट गोल्ड 1.98 पर्सेंट उछलकर 5,081.18 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि फरवरी डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 2.01 पर्सेंट की बढ़त के साथ 5,079.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते नजर आए। अगर बीते रुझानों पर नजर डालें तो सोना निवेशकों के लिए लंबे समय से भरोसेमंद विकल्प साबित हुआ है।

1979 के बाद की सबसे बड़ी तेजी

साल 2025 में सोने ने 1979 के बाद की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की थी, जब कीमतों में 75 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया। वहीं, 2026 की शुरुआत से ही सोना मजबूत रफ्तार में है और महीने भर में ही करीब 17 पर्सेंट की बढ़त दिखा चुका है। बीते 20 सालों की बात करें तो सोने की कीमतों में करीब 1,500 फीसदी का इजाफा हुआ है, जो इसे बाजार में डर और अनिश्चितता का सबसे बड़ा पैमाना बनाता है।

प्रमुख शहरों में आज के दाम

भारत के प्रमुख शहरों में भी आज सोने के दाम ऑल-टाइम हाई के आसपास बने हुए हैं। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,56,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,403 रुपये रही। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,170 रुपये और 22 कैरेट 1,43,156 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे शहरों में भी सोने की कीमतें इसी दायरे में रहीं। कुल मिलाकर, वैश्विक तनाव और बाजार में अनिश्चितता के बीच सोना एक बार फिर निवेशकों की पहली पसंद बनता दिख रहा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Price Today: ग्लोबल टेंशन में चमका सोना, बाजार खुलते ही बढ़ सकती हैं कीमतें
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Price Today: ग्लोबल टेंशन में चमका सोना, बाजार खुलते ही बढ़ सकती हैं कीमतें