
Gold Rate Today: शादियों का सीजन फिर से शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप भी इस सीजन में गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे, तो एक बार सोने के रेट पर नजर डाल लीजिए। सर्राफा बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिलता है,लेकिन आज रविवार को गोल्ड के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं आज देश के टॉप शहरों में सोने-चांदी का क्या भाव चल रहा है।
इंडिया बुलियन के आंकड़ों के अनुसार 16 नवंबर सुबह 10:15 बजे तक 24 कैरेट सोना ₹1,23,910 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,13,584 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं चांदी (999 फाइन) की कीमत ₹1,56,180 प्रति किलो रही। रविवार को अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में सोने के भाव अलग-अलग दर्ज किए गए।
| शहर | 24 कैरेट सोना ( ₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना ( ₹/10 ग्राम) | एमसीएक्स सोना ( ₹/10 ग्राम) | चांदी बुलियन ( ₹/किलो) | एमसीएक्स सिल्वर 999 ( ₹/किलो) |
|---|---|---|---|---|---|
| मुंबई | 1,23,690 | 1,13,383 | 1,23,400 | 1,55,890 | 1,55,530 |
| दिल्ली | 1,23,470 | 1,13,181 | 1,23,400 | 1,55,620 | 1,55,530 |
| कोलकाता | 1,23,520 | 1,13,227 | 1,23,400 | 1,55,690 | 1,55,530 |
| अहमदाबाद | 1,23,850 | 1,13,529 | 1,23,400 | 1,56,100 | 1,55,530 |
| बेंगलुरु | 1,23,790 | 1,13,474 | 1,23,400 | 1,56,020 | 1,55,530 |
| हैदराबाद | 1,23,880 | 1,13,557 | 1,23,400 | 1,56,140 | 1,55,530 |
| चेन्नई | 1,24,050 | 1,13,713 | 1,23,400 | 1,56,350 | 1,55,530 |
पिछले दो दशकों में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।साल 2005 में ₹7,638 से बढ़कर 2025 (सितंबर) में ₹1,25,000 से ऊपर, यानी लगभग 1,200% की वृद्धि। इस दौरान 16 वर्षों में सोने ने सकारात्मक रिटर्न दिए हैं। मौजूदा साल में ही सोने की कीमतों में 56% की बढ़ोतरी (YTD आधार पर) दर्ज की गई है, जो इसे सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्पों में से एक बनाती है।
नोट- खुदरा ग्राहकों के लिए ये ध्यान रखना जरूरी है कि ज्वैलर्स बिल में मेकिंग चार्ज, टैक्स और जीएसटी जोड़ते हैं, जिससे अंतिम कीमत बढ़ जाती है। इसलिए बाजार में बताए गए दरों से वास्तविक खरीद मूल्य अधिक हो सकता है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.