Gold Prices Hit The Roof: दिवाली से ठीक पहले सोना और चांदी दोनों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। सोने के दाम आसमान छू रहे हैं। सोमवार को MCX पर सोने की कीमतें 1.30 रुपये लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गईं, जिससे सोने में निवेश करने वाले निवेशकों को बंपर रिटर्न मिला है। इसी तरह, 2025 में चांदी की कीमतों में भी भारी उछआल देखने को मिला। दरअसल, सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियाँ निवेशकों को बंपर रिटर्न दे रही हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या निवेशकों को इक्विटी म्यूचुअल फंड जैसी ग्रोथ एसेट्स का विकल् छोड़कर सोने में निवेश करना चाहिए। आइये इसके फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं।
सोना क्यों हो रहा है महंगा?
कहा जा रहा है कि अमेरिका का फेडरल बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इधर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में सोने की बंपर खरीदारी हो रही है। वहीं वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं की वजह से सोने के दाम में साल 2025 में 70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
क्या सोने में यह उछाल अस्थाई है?
स्टॉक प्राइस की तरह, सोने की कीमतों का भी कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि, सोने के कीमतें आमतौर पर ग्लोबल मार्केट्स में अनिश्चितताओं के बादल छाए रहते हैं। जानकारों का कहना है कि सोने की कीमतों में जब भी गिरावट आए खरीदारी करनी चाहिए। SMC ग्लोबल में कमोडिटी रिसर्च की प्रमुख वंदना भारती का कहना है कि सोने की कीमतों के सामान्य होने का इंतजार करना चाहिए। चांदी में 85% और सोने में 70% से अधिक की तेजी आई है। सोने में ₹1,18,000- ₹1,20,000 और चांदी में ₹1,40,000 खरीदने के लिए एक अच्छा स्तर है।
म्यूचुअल फंड में क्यों करें निवेश?
म्यूचुअल फंड में निवेश करना भी अच्छा माना जाता है। सोने में एक साल में 70 फीसदी की रिटर्न मिला है। हालांकि कोई भी शेयर एक साल में 70 फीसदी की रिट्रन नहीं दे सकता है। इक्विटी मार्केट में लंबी अवधि में निवेश करके मोटी कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो कई तरह के एसेट्स में निवेश करने का मौका मिलता है। इसमें लार्ज, मिड और स्मॉल कैप के शेयर, कॉर्पोरेट डेट, सरकारी बॉन्ड और सोना में निवेश कर सकते हैं।
क्या आप म्यूचुअल फंड के ज़रिए सोने में निवेश कर सकते हैं?
म्यूचुअल फंड के ज़रिए भी आप सोने में निवेश कर सकते हैं। सोने में निवेश के लिए गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) उपलब्ध हैं। इन फंडों का शेयर बाजार में भी कारोबार किया जा सकता है। कुछ गोल्ड फंडों में इन्वेस्को इंडिया गोल्ड ईटीएफ फंड ऑफ फंड (Invesco India Gold ETF Fund of Fund), कोटक गोल्ड फंड (Kotak Gold Fund), एलआईसी एमएफ गोल्ड ईटीएफ एफओएफ (LIC MF Gold ETF FOF), मिराए एसेट गोल्ड ईटीएफ एफओएफ (Mirae Asset Gold ETF FOF) और निप्पॉन इंडिया गोल्ड सेविंग्स फंड (Nippon India Gold Savings Fund) शामिल हैं।
म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले अलग-अलग एसेट क्लास का चयन करना चाहिए। इसमें इक्विटी, डेट सोना सभी फंड में कुछ न कुछ निवेश करना चाहिए। अगर आपके पोर्टफोलियो में कई चीजें शामिल हैं तो बंपर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
जानिए क्या हैं गोल्ड ETF
ये ऐसे फंड्स हैं जो सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं। सीधे सोना खरीदने की बजाय स्टॉक एक्सचेंज पर इनके यूनिट्स खरीद सकते हैं। इसमें कोई लॉकर की टेंशन नहीं रहती है और न ही कोईचोरी का डर रहता है। बस ऐप या ब्रोकर के जरिए ट्रेड करते रहो। लोग महंगाई से बचने के लिए सोने को सेफ निवेश मान रहे हैं। ग्लोबल अनिश्चितताएं, जैसे जियोपॉलिटिकल टेंशन या करेंसी की अस्थिरता, सब सोने को चमका रही हैं। भारत में गोल्ड ईटीएफ का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। पहले लोग सोने में जमकर खरीदारी करते थे। अब भी लोग खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन अब बहुत से लोग गोल्ड ETF का चयन कर रहे हैं। इसे जब चाहें बेंच दें।