Gold Rate 1947 vs 2026: आज हमारा देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इन बीते सालों में भारत ने दुनियाभर में अपना नाम कमाया और चांद तक पहुंच बना ली है। वहीं इन सालों में दुनिया में महंगाई भी कापी बढ़ गई है। एक कप चाय से लेकर 10 ग्राम गोल्ड तक की कीमतों में काफी इजाफा हो गया है। आज के जमाने में 10 रुपये में एक कप चाय आती है, लेकिन आजादी के वक्त आप 10 रुपये से गोल्ड भी खरीद सकते थे। आइए जानते हैं कि आज लाखों रुपये में बिक रहा गोल्ड आजादी के वक्त यानी 1947 में कितने का मिलता था।
1947 में 10 रुपये में मिलता था कितना गोल्ड?
आज देश में गोल्ड 1,53040 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है, लेकिन Indian Express के मुताबिक आजादी के साल यानी 1947 में गोल्ड 88.62 रुपये प्रति 10 ग्राम बिकता था। इसके अनुसार आप उस वक्त 10 रुपये में 1 ग्राम से ज्यादा सोना घर ला सकते हैं। आज के दौर में एक ग्राम गोल्ड खरीदने में 15000 रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि गोल्ड उस वक्त सस्ता बिकता था। उस वक्त 10 रुपये की वेल्यू बहुत अधिक थी। उस समय एक किलो दूध भी 12 पैसे में आ जाता था।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी का भाव स्थिर है। आज 24 कैरेट गोल्ड ₹1,56,200 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमत ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम पहुंच गई है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को सोने में गिरावट आई। उम्मीद से कम अमेरिकी उत्पादक-मूल्य आंकड़ों के बावजूद हाजिर सोना की कीमत में कमी देखी गई।उन्होंने कहा कि सोने में यह गिरावट हाल की तेजी के बाद ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली होने से आई है। इसके अलावा निवेशक ऊंचे स्तरों पर नये सौदे लेने को लेकर सतर्क रहे।