Gold Silver Rate Today: सोने के दाम में मामूली बढ़ोतरी, चांदी हुई सस्ता, दिल्ली-मुंबई सहित जानें प्रमुख शहरों का भाव

Gold Silver Price Today 12 Dec: कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को सोना की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी में गिरावट आई है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड12 Dec 2025, 11:02 AM IST
सोने चांदी की ताजा कीमत
सोने चांदी की ताजा कीमत

Gold Silver Rate Today 12 December: सोना की कीमतों में शुक्रवार को हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली, जबकि चांदी में प्रॉफिट बुकिंग के चलते थोड़ी गिरावट आई है। आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला सोना 0.10 प्रतिशत के उछाल के साथ 1,32,599 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि मार्च की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाली चांदी (Silver Rate Today) 0.50% कमजोर होकर 1,97,951 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

चांदी ने बनया नया रिकॉर्ड

इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को चांदी ने इतिहास में पहली बार 1 लाख 98 हजार रुपये के भाव पर पार कर नया रिकॉर्ड बनया। यह MCX पर 1,98,814 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई, जबकि क्लोजिंग 5.33% की शानदार छलांग लगाते हुए 1,98,799 रुपये पर हुई। सोना ने भी 2 प्रतिशत का उछाल दर्ज करते हुए 1,32,469 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बंद हुआ।

इस वजह से कीमतों में आई तेजी

दोनों मेटल्स की कीमतों में यह उछाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से बेंचमार्क ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती के बाद आई। इसके साथ ही फेड चेयरमैन अगले साल एक और कटौती का संकेत भी दिया, जिससे निवेशकों में उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें | ICICI Prudential AMC IPO day 1: सब्सक्रिफ्शन के लिए खुला 10,603 करोड़ का इश्यू

सोना का भाव आज (Gold Rate Today)

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,33,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,22,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। वहीं, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद,केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना 1,32,660 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 1,21,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है।

इसके अलावा, राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का दाम 1,32,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का दाम 1,21,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,32,710 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत 1,21,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today: सोने के दाम में मामूली बढ़ोतरी, चांदी हुई सस्ता, दिल्ली-मुंबई सहित जानें प्रमुख शहरों का भाव
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today: सोने के दाम में मामूली बढ़ोतरी, चांदी हुई सस्ता, दिल्ली-मुंबई सहित जानें प्रमुख शहरों का भाव