Gold Silver Rate Today Budget 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में बजट 2026 के दिन सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज के शुरुआती कारोबार में दोनों मेटल्स ने लोअर सर्किट हिट किया है। यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अमरेरिकी फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन के रूप में पूर्व फेड गवर्नर केविन वार्श (Kevin Warsh) को नॉमिनेट करने के बाद आई है। केविन वार्श को फेड रेट्स के लिए सख्त माना जाता है। इसके साथ ट्रेडिंग मार्जिन में बढ़ोतरी और बजट 2026 में सरकार की तरफ से इंपोर्ट ड्यूटी में छूट का भी असर पड़ा है। आइए जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई, जयपुर और बेंगलुरु सहित देश के प्रमुख शहरों में रविवार, 1 फरवरी को 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का क्या भाव चल रहा है।
MCX Gold Silver Rate Today
देश के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाले सोने का भाव 13711 रुपये तक की गिरावट दर्ज करते हुए 138634 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। वहीं, मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 26273 रुपये या 9% की भारी गिरावट के साथ 265652 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गई थी।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (Gold Rate Today in India)
गुड रिटर्न्स के मुताबिक, चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,62,550 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,580 रुपये चल रही है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,60,730 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बेचा जा रहा है। वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,630 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,47,250 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया।