Gold Rate Today 13 Feb 2026: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक जानें आज का ताजा रेट

Gold Rate Today 13 February 2026: शुक्रवार को MCX पर सोना और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। सोना लगभग 2,000 रुपये की बढ़त हासिल की है, जबकि चांदी में 2.4% का उछाल आया है।  

Shivam Shukla
पब्लिश्ड13 Feb 2026, 09:36 AM IST
सोने-चांदी का भाव
सोने-चांदी का भाव

Gold Rate Today 13 February 2026: कारोबारी सप्ताह के पांचवें दिन यानी शुक्रवार को सोना-चांदी की कीमतों में रिकवरी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैट डिलीवरी वाला सोना 1.30 फीसदी या लगभग 2,000 रुपये चढ़कर 1,54,837 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह MCX पर मार्च फ्यूचर्स वाली चांदी भी 2.4 प्रतिशत या 5,600 रुपये से ज्यादा बढ़कर 2,42,081 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी खरीदारी

इंटरनेशनल मार्केट में भी जोरदार बायिंग आई। अप्रैल की डिलीवरी वाला US गोल्ड फ्यूचर्स 0.7 फीसदी बढ़कर 4,985.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। स्पॉट चांदी 2.1 फीसदी चढ़कर 76.76 डॉलर प्रति औंस हो गई। इससे पहले बुधवार को 11 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। मार्केट एनालिस्टों का कहना है कि पिछले सत्र की बड़ी गिरावट के बाद वैल्यू बाइंग से यह रिकवरी आई है, लेकिन आगे अमेरिकी आंकड़ों पर नजर रहेगी।

इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने कहा, ‘सोने का भाव गुरुवार को 3 फीसदी से ज्यादा गिरने के बाद शुक्रवार को फिर बढ़त के साथ करीब 4,960 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आसपास पहुंच गया। बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक मूवमेंट देखने को मिल रहा है। गुरुवार की भारी गिरावट तब आई जब पूरे बाजार में जबरदस्त बिकवाली का दौर चला। निवेशकों ने नकदी जुटाने के लिए कीमती धातुओं को बेच दिया।’

यह भी पढ़ें | सेंसेक्स 800 अंक टूटा, IT शेयरों में हाहाकार, क्या AI ने डुबोया बाजार?

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,54,160 रुपये प्रति 10 ग्राम बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 1,41,313 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके बाद मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,420 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,41,552 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड 1,54,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,41,368 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 1,54,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत 1,42,010 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड 1,54,590 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट 1,41,708 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

शहर24 कैरेट सोना (रु./10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रु./10 ग्राम)
दिल्ली1,54,1601,41,313
मुंबई1,54,4201,41,552
कोलकाता1,54,2201,41,368
चेन्नई1,54,9201,42,010
बेंगलुरु1,54,5901,41,708
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Rate Today 13 Feb 2026: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक जानें आज का ताजा रेट
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Rate Today 13 Feb 2026: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक जानें आज का ताजा रेट