Gold rate today: आज सोना खरीदने का है प्लान? चेक करें आपके शहर में क्या चल रहा है रेट

Gold rate today: आज सोने-चांदी के भाव देशभर में मजबूत बने हुए हैं। MCX पर गोल्ड और सिल्वर दोनों में तेजी दिखी, जबकि बुलेटिन के मुताबिक बड़े शहरों में रिटेल रेट भी ऊंचे स्तर पर हैं। निवेश या खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा दाम चेक करना फायदेमंद रहेगा। 

Priya Shandilya
अपडेटेड30 Nov 2025, 08:57 AM IST
आज 30 नवंबर को आपके शहर में कितना है सोने-चांदी का रेट?
आज 30 नवंबर को आपके शहर में कितना है सोने-चांदी का रेट?(HT)

Gold rate today: साल के आखिर में सोने-चांदी के भाव एक बार फिर रफ्तार पकड़ते दिख रहे हैं। इंटरनेशनल मार्केट में फेडरल रिजर्व के रेट कट की उम्मीदें बढ़ी हैं, और इसका सीधा असर भारत के MCX पर देखने को मिला। शुक्रवार को गोल्ड और सिल्वर, दोनों में बढ़त दर्ज हुई, जिसके बाद रविवार सुबह भी कीमतों में मजबूती बनी हुई है। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले आपके शहर में चल रहे ताजा रेट चेक कर लें।

MCX पर सोना-चांदी क्यों चढ़े?

MCX पर फरवरी 2026 वाली गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को 1,932 की जोरदार तेजी के साथ 1,29,599/10 ग्राम पर बंद हुई। चांदी भी हल्की तेजी के साथ 1,75,650/किलो तक पहुंच गई।

इंडिया बुलियन के आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह 6:20 बजे 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1,29,640/10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,18,837/10 ग्राम के आसपास रहे। सिल्वर (999 फाइन) के दाम 1,75,000/kg दर्ज हुए।

पिछले 20 सालों की मजबूत रैली

सोने की लंबी अवधि की परफॉर्मेंस बेहद दमदार रही है। पिछले 20 साल में सोना करीब 1500% तक महंगा हो चुका है। 2005 में जो सोना 7,600 के आसपास मिलता था, वही 2025 में 1.25 लाख के ऊपर पहुंच गया है। YTD में भी सोना करीब 56% ऊपर है।

आपके शहर में आज सोने-चांदी का रेट

नीचे प्रमुख शहरों के रविवार सुबह के रेट दिए जा रहे हैं, जो कि बुलियन और MCX दोनों पर आधारित हैं। ध्यान रहे ज्वेलर्स की दुकान में मेकिंग चार्ज, टैक्स और GST के चलते कीमतें थोड़ी अलग हो सकती हैं।

शहर24 कैरेट गोल्ड ( /10gm)22 कैरेट गोल्ड ( /10gm)MCX गोल्ड ( /10gm)सिल्वर बुलियन ( /kg)MCX सिल्वर 999 ( /kg)
मुंबई 1,29,400 1,18,617 1,29,599 1,74,680 1,75,340
दिल्ली 1,29,180 1,18,415 1,29,599 1,74,380 1,75,340
कोलकाता 1,29,230 1,18,461 1,29,599 1,74,450 1,75,340
अहमदाबाद 1,29,570 1,18,773 1,29,599 1,74,910 1,75,340
बेंगलुरु 1,29,500 1,18,708 1,29,599 1,74,820 1,75,340
हैदराबाद 1,29,610 1,18,809 1,29,599 1,74,960 1,75,340
चेन्नई 1,29,780 1,18,965 1,29,599 1,75,190 1,75,340

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold rate today: आज सोना खरीदने का है प्लान? चेक करें आपके शहर में क्या चल रहा है रेट
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold rate today: आज सोना खरीदने का है प्लान? चेक करें आपके शहर में क्या चल रहा है रेट
OPEN IN APP