Gold Silver Rate Today: शादी का सीजन चल रहा है, अगर आप इस सीजन में किसी को देने या खुद के लिए सोना-चांदी खरीदने वाले हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल अमेरिका और ईरान के बीच बन रहे तनाव के बीच एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया है। Bullions के मुताबिक, आज 10 ग्राम गोल्ड का रेट 153,060 रुपये चल रही है। वहीं 1 किलोग्राम चांदी का रेट 246,090 रुपये चल रही है।आइए जानते हैं आज 26 अप्रैल को क्या है सोने-चांदी का रेट
सोने चांदी के रेट को लेकर एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस), सौमिल गांधी ने कहा कि सोने पर दबाव बना रहा और यह दो सप्ताह के निचले स्तर के करीब कारोबार कर रहा था। इसमें नकारात्मक रुझान देखने को मिला, क्योंकि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाज़ार का माहौल सतर्क बना हुआ है।उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में चल रहे तनाव के कारण ऊर्जा की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जिससे महंगाई की चिंताएं बढ़ गई हैं और सोने की कीमतों में तेजी की गुंजाइश सीमित हो गई है।