Gold Silver Rate Today 26 August 2026: घरेलू बाजार में आज यानी बुधवार, 26 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी का असर घरेलू बाजार में भी सीधे तौर पर देखा जा रहा है। बुलियन मार्केट में आज 24 कैरेट सोने का दाम 640 रुपये कमजोर होकर 162,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 149,224 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, चांदी के भाव में 290 रुपये की गिरावट आई है और यह 245,250 के भाव पर बिक रही है।
MCX पर सोने और चांदी का भाव 26 अगस्त 2026 (MCX Gold Silver Rate Today 26 August 2026)
अगर वायदा बाजार में सोने और चांदी के दाम देखें, तो आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों धातुओं की कीमतों में मामूली उछाल आया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी देखी गई है। बुधवार को MCX अक्टूबर की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 0.16% बढ़कर 1,63,146 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था, जबकि MCX पर सितंबर की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 0.64% चढ़कर 2,45,700 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी।