Gold Silver Strategy: क्या सोने-चांदी में आएगी गिरावट? Robert Kiyosaki ने गोल्ड को लेकर दिया बड़ा इशारा

रॉबर्ट कियोसाकी का कहना है कि आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा हो सकता है। हालिया गिरावट को निवेशकों के लिए सुनहरा मौका समझा जा रहा है। वैश्विक आर्थिक अस्थिरता में कीमती धातुएं बेहतर निवेश बन सकती हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड19 Jul 2026, 01:36 PM IST
सोने-चांदी में निवेश करने का सही वक्त
सोने-चांदी में निवेश करने का सही वक्त

Kiyosaki Predicts on Gold Silver: अगर आप सोने-चांदी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन आपको नहीं पता कि अभी इसकी बढ़ेगी या घटेगी? तो चलिए जानते हैं कि सोने-चांदी के निवेश को लेकर रिच डैड पुअर डैड के लेखक और मशहूर निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी की क्या राय है।

रिच डैड पुअर डैड के लेखक और मशहूर निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा होते देखा जा सकता है। ऐसे में रॉबर्ट कियोसाकी का कहना है कि हाल ही के दिनों में आई गिरावट निवेशकों के लिए सुनहरा मौका है। वैश्विक अर्थव्यवस्था मुश्किल दौर से गुजर रही है और ऐसे समय में सोना-चांदी बेहतर निवेश विकल्प बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें | शेयर बाजार में इस सप्ताह मचेगा हलचल? IT सहित इन कंपनियों के रिजल्ट पर रहेगी नजर

सोने-चांदी के दाम में आई गिरावट

इस मामले में रॉबर्ट कियोसाकी के हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट किया। उसमें उन्होंने लिखा कि सोने ने $5405 से $4006 और चांदी ने $118 से $56 तक की बड़ी गिरावट देखी है, जिसे कई निवेशक एक सुधार के रूप में देख रहे हैं।

बाजार के जानकारों का मानना है कि जहां सट्टेबाज अक्सर घबराहट में ऊंचे दामों पर खरीदकर निचले स्तर पर बेच देते हैं, वहीं अनुभवी निवेशक इसे एक सुनहरा अवसर मानकर अपनी होल्डिंग बढ़ा रहे हैं। बढ़ती वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, अनियंत्रित मुद्रास्फीति और केंद्रीय बैंकों की नीतियों के प्रति घटते भरोसे के बीच, कीमती धातुओं को एक सुरक्षित निवेश माना जा रहा है। कुल मिलाकर, ये समय घबराने का नहीं, बल्कि निवेश की रणनीति तय करने का है।

यह भी पढ़ें | आज सोने चांदी का रेट 19 जुलाई 2026: रविवार को सोने-चांदी की कीमतें स्थिर

महानगरों में 22&24 कैरेट सोने का भाव 19 जुलाई 2026, देखें लिस्ट

शहर24 कैरेट सोना ( /10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( /10 ग्राम)
दिल्ली 1,41,110 1,29,351
मुंबई 1,41,360 1,29,580
कोलकाता 1,41,170 1,29,406
चेन्नई 1,41,770 1,29,956
बेंगलुरु 1,41,470 1,29,681
हैदराबाद 1,41,580 1,29,782

भारत में आज चांदी का भाव 19 जुलाई 2026 (Silver Rate in India 19 July 2026)

चांदी का प्रकार1 ग्राम ( )10 ग्राम ( )100 ग्राम ( )1 किलोग्राम ( )1 औंस ( )1 तोला ( )
999 शुद्ध चांदी (फाइन)2172,16821,6812,16,8106,1462,529
925 स्टर्लिंग चांदी2012,00520,0552,00,5495,6852,339
900 कॉइन चांदी1951,95119,5131,95,1295,5322,276
800 जर्मन चांदी1731,73417,3451,73,4484,9172,023

About the Author

अनुज श्रीवास्तव ने पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई है। साल 2019 में CCS University से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्हें खबरों की जमीनी समझ और फील्ड वर्क का शुरुआती अनुभव मिला। इसके बाद वन इंडिया हिंदी में उन्हें डिजिटल कंटेंट को नए एंगल से पेश करने का मौका मिला,जिसने उनके लेखन को नई धार दी। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए अनुज ने बीते 7 वर्षों में कंटेंट की बदलती दुनिया को बेहद करीब से देखा है। ट्रेंड्स को पढ़ना, टोन को पकड़ना और खबरों को दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनका सबसे मजबूत पक्ष बन चुका है। इसके बाद उन्होंने नवभारतटाइम्स.कॉम में 3 साल तक बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर काम किया,जहां उनका फोकस राजनीति वायरल और ट्रेंडिंग खबरों पर रहा। इस दौरान अनुज ने न सिर्फ तेजी से बदलते डिजिटल ट्रेंड्स को पहचाना,बल्कि खबरों को ज्यादा प्रभावशाली और पाठकों से जुड़ाव भरा बनाने की कला में भी निपुणता हासिल की। हमेशा नयेपन की तलाश में रहते हुए अनुज अपने नाम को सार्थक करने की कोशिश जारी रखे हुए हैं। मई 2025 से अनुज Mint Hindi में राजनीति, बिजनेस, ट्रेंडिंग खबरों को कवर कर रहे हैं और डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीGold Silver Strategy: क्या सोने-चांदी में आएगी गिरावट? Robert Kiyosaki ने गोल्ड को लेकर दिया बड़ा इशारा
More