Gold,Silver ETF Hike: सोने-चांदी के भाव में उछाल के साथ-साथ ETF की कीमतों में भी उछाल, 9% चढ़ा भाव

Gold Silver ETFs Hike: बुधवार, 4 फरवरी को सोने-चांदी के भाव में जोरदार उछाल देखा जा रहा है। इसका असर गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ (Gold Silver ETF) पर भी देखने को मिला है। निवेशकों ईटीएफ की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।   

Shivam Shukla
अपडेटेड4 Feb 2026, 11:48 AM IST
गोल्ड सिल्वर ईटीएफ
गोल्ड सिल्वर ईटीएफ

Gold Silver Rate Today 4 Feb 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में आज, 4 फरवरी को एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट के बाद आज फिर जबरदस्त तेजी आई है। कमोडिटी बाजार में इस तेजी का असर गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ पर देखने को मिल रहा है। आज के कारोबार में सिल्वर ईटीएफ में 9% की तूफानी तेजी दर्ज की गई है, जबकि गोल्ड ईटीएफ भी 7% तक चढ़े हैं।

MCX पर सोने-चांदी का भाव

आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर ओपनिंग बेल के साथ ही सोना और चांदी के भाव रॉकेट की तरह ऊपर भागने लगे। अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला गोल्ड 4.5 प्रतिशत चढ़कर 1,60,755 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव तक पहुंच गया। वहीं, मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का भाव 6 प्रतिशत की भारी बढ़त के साथ 2,84,094 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर पहुंच गया।

Silver ETF में 9% तक का उछाल

चांदी की कीमतों में उछाल के साथ-साथ सिल्वर ETF पर बायर्स एक्टिव हुए हैं। टाटा सिल्वर ETF और एडलवाइज सिल्वर ETF ने लगभग 9 प्रतिशत की छलांग लगाई। इसके बाद कोटक सिल्वर ETF ने भी 8 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया। वहीं, अन्य प्रमुख ETF जैसे आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, SBI, आदित्य बिड़ला सन लाइफ और UTI के सिल्वर ETF में भी 7 प्रतिशत से ज्यादा की मजबूत दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें | TCS और Infosys सहित ये शेयर हुए धड़ाम, AI के डर से IT Stocks में मचा कोहराम

7% तक चढ़े Gold ETF

वहीं गोल्ड ETF में द वेल्थ कंपनी गोल्ड ETF ने 7 प्रतिशत की मजबूती हासिल की है, जबकि क्वांटम और एडलवाइज गोल्ड ETF 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है। इसके अलावा, मोतीलाल ओसवाल, DSP, एक्सिस और टाटा गोल्ड ETF जैसे फेमस फंड्स में भी 4 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीGold,Silver ETF Hike: सोने-चांदी के भाव में उछाल के साथ-साथ ETF की कीमतों में भी उछाल, 9% चढ़ा भाव
More