Gold Silver Investment 2026: सोना या चांदी? किसके दाम अगले साल बनेंगे रॉकेट, जानिए निवेश को लेकर एक्सपर्ट की राय

Gold Silver Price 2026: अगर आप साल 2026 में निवेश को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो ये खबर आपके काफी काम की साबित हो सकती है। दरअसल अगले साल के निवेश को लेकर एक्सपर्ट्स ने कुछ राय दी है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड26 Dec 2025, 08:10 AM IST
सोने या चांदी कहां करें निवेश
सोने या चांदी कहां करें निवेश

Gold Silver Investment 2026: नया साल आने बस चंद दिन बचे हैं। ऐसे में निवेश को लेकर कुछ लोगों में मन में ये सवाल है कि क्या साल 2026 में भी सोना-चांदी रॉकेट की स्पीड से ऊपर जाएंगे? अगर आप भी निवेश करने से पहले इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि नए साल में सोना या चांदी किसमें निवेश करना बेहतर होगा।

साल 2025 में सोना और चांदी दोनों ने ही बंपर रिटर्न दिया है। 31 दिसंबर 2024 को चांदी 89,700 रुपये प्रति किलो थी। यह अब तक 153% बढ़ चुकी है। सोने के दाम वैश्विक बाजार में 73% से ज्यादा बढ़े हैं। ऐसे में कई निवेशकों की नजर इन दोनों धातुओं पर गड़ी हुई है, लेकिन अभी भी शक की सुई वहीं है कि साल 2026 में किसमें निवेश करें? आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय

यह भी पढ़ें | कब भारतीय शेयर बाजार में आएगा सैमसंग का IPO? सीईओ ने बता दिया कंपनी का प्लान

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स के डायरेक्टर नवीन माथुर ने बताया कि साल 2026 में सोने और चांदी दोनों ही मजबूत स्थिति में रहेंगे, लेकिन साल 2025 जैसा रिटर्न नहीं देखने को मिल रहा है। ईडी की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के हालात को देखते हुए सोना मजबूत तो होगा, लेकिन स्थिर रहेगा। वहीं चांदी की मांग बढ़ने पर वो सोने से ज्यादा रिटर्न दे सकती है।

2.50 लाख रुपये तक जा सकती है चांदी

सोने और चांदी दोनों ही इस वक्त आम जनता की बजट से बाहर हैं। पृथ्वीराज कोठारी (1BJA अध्यक्ष) ने संभावना जताई है कि सोना 1.50 लाख से 1.65 लाख रुपये तक जा सकता है। वहीं चांदी की भी रफ्तार कुछ कम नहीं रहने वाली है। चांदी 2.30 लाख से 2.50 लाख रुपये तक जा सकती है।

यह भी पढ़ें | यह कंपनी लॉन्च करेगी साल का आखिरी IPO, जानिए पूरी डिटेल

कहां करें निवेश?

सोने और चांदी में निवेश को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में चांदी की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है, क्योंकि औद्योगिक मांग लगातार बढ़ रही है। वहीं, सोने को लेकर राय है कि लंबे समय के लिए इसमें SIP करना सबसे बेहतर तरीका है, क्योंकि किस्तों में निवेश से औसत लागत का फायदा मिलता है। सेनको गोल्ड के सुवंकर सेन मानते हैं चांदी में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है, जिससे मुनाफे का बड़ा मौका भी मिलता है। वहीं सिद्धार्थ जैन भी चांदी में SIP की सलाह देते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Investment 2026: सोना या चांदी? किसके दाम अगले साल बनेंगे रॉकेट, जानिए निवेश को लेकर एक्सपर्ट की राय
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Investment 2026: सोना या चांदी? किसके दाम अगले साल बनेंगे रॉकेट, जानिए निवेश को लेकर एक्सपर्ट की राय