Gold-Silver Price 13 February 2026: हाई से ₹1.75 लाख टूटी चांदी, गोल्ड भी गिरा, जानिए दिल्ली, यूपी में आज सोने का भाव

Gold -Silver Price Drop Today: अगर आप सोना-चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है। 13 फरवरी 2026 को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा रेट्स के अनुसार सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड13 Feb 2026, 08:23 PM IST
सोने-चांदी के दाम में आई भारी गिरावट
सोने-चांदी के दाम में आई भारी गिरावट

Gold -Silver Price Drop Today: अगर आप भी सोना चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल आज फिर से 13 फरवरी 2026 को सोना-चांदी में भारी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के शाम 5 बजे के रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड 2885 रुपए सस्ता हुआ है,जिसके बाद गोल्ड 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं चांदी में भी 16,700 रुपये की भारी गिरावट आई है। गिरावट के बाद चांदी 2,42,433 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम हो गई।

Gold Silver Price: आपके शहर में क्या हैं सोने-चांदी के ताजा दाम?

शहरसोना/10 ग्राम (24K)सोना/10 ग्राम (22K)सोना/10 ग्राम (18K)चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली 153,640 140,837 115,230 242,830
मुंबई 153,900 141,075 115,425 243,250
पटना 153,820 141,002 115,365 243,120
जयपुर 153,880 141,057 115,410 243,210
कानपुर 153,930 141,103 115,448 242,860
लखनऊ 153,930 141,103 115,448 242,860
भोपाल 154,050 141,213 115,538 243,050
इंदौर 154,050 141,213 115,538 243,050
चंडीगढ़ 153,890 141,066 115,418 242,800
रायपुर 153,830 141,011 115,373 242,700

क्या 2 लाख के पार चला जाएगा गोल्ड?

गोल्ड में दाम में रोजाना हो रहे बदलाव के बीच लोगों के मन में ये सवाल भी है कि क्या गोल्ड 2 लाख के पार चला जाएगा? लोगों के मन में उठ रहे इस सवाल का जवाब देते हुए केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने शॉर्ट टर्म सोने का दाम 1,64,000 रुपए प्रति 10 ग्राम जा सकता है। 2 लाख पहुंचने के आसार काफी कम हैं।

हाई लेवल से 1.75 लाख सस्ती हुई चांदी

पिछले महीने 29 जनवरी 2026 को MCX पर चांदी ने 4,20,000 रुपए प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक आंकड़े को छुआ था। उसके बाद से ही चांदी की कीमत नीचे गिरती जा रही है। 13 फरवरी तक चांदी अपने हाई लेवल से 1.75 लाख रुपये सस्ती हो गई है। आज 2.45 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold-Silver Price 13 February 2026: हाई से ₹1.75 लाख टूटी चांदी, गोल्ड भी गिरा, जानिए दिल्ली, यूपी में आज सोने का भाव
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold-Silver Price 13 February 2026: हाई से ₹1.75 लाख टूटी चांदी, गोल्ड भी गिरा, जानिए दिल्ली, यूपी में आज सोने का भाव