Gold Silver ETF Price Fall: अंतराराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू बाजार तक हर तरफ सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सोमवार, 23 मार्च को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 14,897 रुपये लुढ़ककर 1,29,595 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो पर पहुंच गया। इसी तरह, MCX पर मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 27,129 रुपये कमजोर होकर 1,99,643 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गई।
Silver ETF Price में 10 से ज्यादा की गिरावट
सोने-चांदी की कीमतों में आई इस सुनामी का सीधा असर गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ (Gold Silver ETF) पर देखने को मिला। ज्यादातर सिल्वर ईटीएफ में गिरावट का आंकड़ा डबल डिजिट के करीब पहुंच गया। एडलवाइस सिल्वर ईटीएफ (Edelweiss Silver ETF) 10.06% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा टूटने वाला फंड रहा। इसी तरह, टाटा सिल्वर ईटीएफ और निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ में भी क्रमशः 9.31% और 9.56% की भारी कमी दर्ज की गई।
वहीं, HDFC सिल्वर ईटीएफ 9.79% नीचे आ गया, जबकि एक्सिस सिल्वर ईटीएफ 9.76% नीचे तक फिसल गया। इसके अलावा, Groww और Zerodha के सिल्वर ईटीएफ भी 9% से ज्यादा की गिरावट दर्ज किए हैं। कोटक, SBI और आदित्य बिड़ला सन लाइफ सिल्वर ईटीएफ की कीमतों में भी लगभग 9.5% की गिरावट आई।
Gold ETF में 7% तक की गिरावट
वहीं, चांदी के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) की कीमतों में थोड़ी कम गिरावट रही, लेकिन फिर भी निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। आज के कारोबार में लगभग सभी बड़े गोल्ड ईटीएफ 6% से 7% के बीच गिरावट दर्ज किए हैं। टाटा गोल्ड ईटीएफ 6.88% नीचे रहा, जबकि निप्पॉन इंडिया गोल्ड बीईएस (Gold BeES) 6.96% गिरकर 112.63 रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड ईटीएफ में 7.31% की गिरावट देखी गई।
SBI, HDFC और Groww के गोल्ड ईटीएफ भी 6.8% से 6.9% के बीच टूटे। एक्सिस गोल्ड ईटीएफ में 7.70% और कोटक गोल्ड ईटीएफ में 7.54% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एलआईसी एमएफ (LIC MF) और आदित्य बिड़ला सन लाइफ के गोल्ड फंड्स भी 6.4% से अधिक फिसल गए। मोतीलाल ओसवाल, क्वांटम, डीएसपी और एडलवाइस के गोल्ड ईटीएफ में भी भारी बिकवाली रही।
इसके बाद बड़ौदा BNP पारिबा, यूनियन, बंधन और 360 One जैसे अन्य फंड्स भी 6.8% से 7.2% के बीच गिरावट दर्ज किए हैं। हालांकि, इस चौतरफा बिकवाली के बीच इन्वेस्को इंडिया गोल्ड ईटीएफ ने सबको चौंका दिया। इसमें 8.18% की बढ़त दर्ज की गई।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।