सोने का आज का भाव 11 मार्च 2026: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, दिल्ली से हैदराबाद तक, जान लीजिए ताजा कीमत

Gold Silver Rate Today 11 March 2026:  वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने के आसार और डॉलर में कमजोरी की वजह से आज सोना-चांदी की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड11 Mar 2026, 10:09 AM IST
सोने का आज का भाव 11 मार्च: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट
सोने का आज का भाव 11 मार्च: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

Gold Silver Rate Today 11 March 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में बुधवार, 11 मार्च को सोना-चांदी की कीमतों में दबाव देखा जा रहा है। जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम होने के आसार और डॉलर में कमजोरी के बाद निवेशक प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं। आज के कारोबार में सोना 0.5% से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी के भाव में भी 1% की गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे पहले वाले कारोबारी सत्र में सोना और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया था।

MCX पर सोने-चांदी का भाव

कारोबार के शुरुआती दौर में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 469 रुपये या 0.29% की गिरावट के साथ 162834 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, MCX पर मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 1650 रुपये या 0.59% लुढ़ककर 276200 रुपये प्रति किलो के लेवल पर कारोबार कर रही थी।

MCX के पिछले कारोबारी सत्र में अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना लगभग 2 फीसदी बढ़कर 1,63,303 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। वहीं, मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी लगभग 4 फीसदी की रैली के साथ 2,77,850 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई।

यह भी पढ़ें | US Iran War: जंग के बीच तेल संकट पर बड़ी राहत, धड़ाम हुए कच्चे तेल के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव

अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव की बात करें, तो यहां भी स्पॉट गोल्ड-सिल्वर के रेट पर दबाव देखने को मिला। दरअसल, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर अमेरिकी अधिकारियों के बयान के बाद मार्केट में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है, जिसका असर एनर्जी मार्केट में भी देखा जा रहा है। बुधवार, 11 मार्च को स्पॉट गोल्ड की कीमत में मामूली गिरावट देखी गई, हालांकि कि यह 5,200 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बनी रही। स्पॉट गोल्ड 0.34% टूटकर 5,224 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह स्पॉट सिल्वर भी लाल निशान में रही। यह 0.32% की गिरावट के साथ 89.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें | Stock Market Opening: शेयर बाजार में मिक्स-अप ओपनिंग, सेंसेक्स में मामूली बढ़त

प्रमुख शहरों में आज सोने-चांदी की कीमत

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 162,770 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना 149,206 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। मुंबई में बुधवार को 24 कैरेट सोना 163,050 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 149,463 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह, कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 162,830 रुपये और 22 कैरेट का भाव 149,261 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके बाद चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 163,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत 149,893 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 163,170 रुपये और 22 कैरेट सोना 149,573 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। इसके अलावा, हैदराबाद में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 163,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 149,692 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

शहर24 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली 1,62,770 1,49,206
मुंबई 1,63,050 1,49,463
कोलकाता 1,62,830 1,49,261
चेन्नई 1,63,520 1,49,893
बेंगलुरु 1,63,170 1,49,573
हैदराबाद 1,63,300 1,49,692

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीसोने का आज का भाव 11 मार्च 2026: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, दिल्ली से हैदराबाद तक, जान लीजिए ताजा कीमत
More