सोने का आज का भाव 2 मार्च 2026: अमेरिका-ईरान युद्ध से चांदी ₹10000 हुई महंगा, सोना 1.67 लाख के पार, जानें आज का ताजा रेट

Gold Silver Rate Today 2 March 2026: सोमवार, 2 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं MCX पर आज का ताजा रेट क्या चल रहा है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड2 Mar 2026, 09:43 AM IST
सोने चांदी का ताजा भाव
सोने चांदी का ताजा भाव

Gold Silver Price Today 2 March 2026: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध से वैश्विक स्तर पर भारी अनिश्चितता देखी जा रही है। निवेशक सुरक्षित निवेश का रुख कर रहे हैं, जिससे सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं के भाव में भारी उछाल देखा जा रहा है। इजरायल और अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है, जिससे ग्लोबल इकोनॉमी में अनिश्चितता बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को सोने में 5,000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में भी 10,000 रुपये से ज्यादा की तेजी आई है।

MCX पर सोने चांदी का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार को बंद भाव 162104 रुपये से 5811 रुपये या 3% से ज्यादा के उछाल के साथ 167915 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, MCX पर 5 मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी शुक्रवार को बंद भाव 274998 रुपये से 10980 रुपये या लगभग 4% चढ़कर 285978 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। स्पॉट गोल्ड चार हफ्तों से ज्यादा के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद 1% की तेजी के साथ 5,329.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। कारोबार के शुरुआती सत्र में बुलियन की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी आई। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 1.8% उछाल के साथ 5,342.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमतों में 2.8% की जोरदार मजबूती देखी गई। यह 96.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

ईरान युद्ध से ग्लोबल इकोनॉमी पर बढ़ा खतरा

बता दें कि इजरायल ने तेहरान पर फिर से हमला तेज कर दिया है। ईरान भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइलें दाग दी हैं। इससे एक दिन पहले ही अमेरिका, इजरायल की तरफ से ईरान पर हमले में सुपीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस संघर्ष ने मीडिल ईस्ट सहित पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। ग्लोबल इकोनॉमी पर भी खतरा मंडरा रहा है।

एक्सपर्ट की राय

LKP सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी VP रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा, ग्लोबल इक्विटीज और रिस्क वाले एसेट्स पर दबाव बढ़ने से पूंजी इन कीमती धातुओं में शिफ्ट हो रही है। यह अनिश्चितता के खिलाफ हेज का काम करती हैं। पिछले कुछ सत्रों में पहले से ही सोने-चांदी में तेजी आई है और अगर तनाव और बढ़ा तो ये रफ्तार जारी रह सकती है।

सोना चांदी आउटलुक

इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी का अनुमान है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने की कीमत बढ़कर 1 लाख 64 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। यह टार्गेट शुरुआती कारोबार में हासिल हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि अगर बाजार नीचे जाता है तो 1 लाख 60 हजार रुपये का स्तर मजबूत फ्लोर बन सकता है। उन्होंने आगे कहा कि MCX पर मई की फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत ऊंची बनी रह सकती है और अभी 2,84,000 रुपये प्रति किलो पर रेजिस्टेंस है।

देश के टॉप 5 शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव

राजधानी दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोना 166,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 152,818 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 166,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 153,074 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसके बाद कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का भाव 166,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 152,873 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बेचा जा रहा है। वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोना 167,480 रुपये और 22 कैरेट सोना 153,523 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 167,080 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 153,157 रुपये दर्ज की गई। इसके बाद हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोने का भाव 167,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत 153,285 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

शहर24 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)
नई दिल्ली1,66,7101,52,818
मुंबई1,66,9901,53,074
कोलकाता1,66,7701,52,873
चेन्नई1,67,4801,53,523
बेंगलुरु1,67,0801,53,157
हैदराबाद1,67,2201,53,285

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीसोने का आज का भाव 2 मार्च 2026: अमेरिका-ईरान युद्ध से चांदी ₹10000 हुई महंगा, सोना 1.67 लाख के पार, जानें आज का ताजा रेट
More