आज सोने चांदी का रेट 10 अगस्त 2026: पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और ग्लोबल अनिश्चितता की वजह से सोने और चांदी ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में 6 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया, जबकि चांदी के भाव में 13000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। वहीं, आज सोमवार, 10 अगस्त को भी दोनों धातुओं में बढ़त दर्ज की गई। देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 780 रुपये बढ़तकर 152,940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 140,195 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत में 3020 रुपये की तेजी आई है और यह 235,680 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है।
दिल्ली-मुंबई सहित प्रमुख शहरों में आज 22k और 24k सोने का रेट 10 अगस्त 2026 (22k&24k Gold Rate Today 10 August 2026)
bullions.co.in के मुताबिक, सोमवार को नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 152,560 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का दाम 139,847 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 152,820 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 140,085 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 152,620 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 139,902 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 153,230 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट 140,461 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का दाम 152,910 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का दाम 140,168 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। हैदराबाद की बात करें, तो यहां 24 कैरेट सोने का रेट 153,030 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट 140,278 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।