Gold Silver Rate Today 14 June 2026: अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज आई है। इस सप्ताह चांदी ही नहीं सोना भी भरभराकर गिरा है। ऐसे में अगर आप निवेश करने के लिए या फिर अपने लिए गोल्ड या सिल्वर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है।
आज भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 14780 रुपये चल रहा है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 14425 रुपये है। बता दें कि शनिवार-रविवार को भारतीय सर्राफा बाजार बंद रहता है। इसलिए इन दोनों दिन शुक्रवार के अनुसार गोल्ड बेचा जाता है।
बता दें कि ऊपर दिए गए गोल्ड के रेट में जीएसटी नहीं जुड़ी है। इसके अलावा मेकिंग चार्ज भी इसके ऊपर अलग से लगेगा। ऐसे में बिल बनने पर आपका गोल्ड इस रेट से थोड़ा महंगा पड़ सकता है।
दिल्ली-हैदराबाद में आज कितना है गोल्ड का भाव?
आज 14 जून 2026 के दिल्ली की तुलना में हैदराबाद में सोने और चांदी की कीमतें थोड़ी अधिक बनी हुई हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,50,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि हैदराबाद में इसके लिए 1,50,850 रुपये चुकाने होंगे, जो कि लगभग 490 रुपये का अंतर है। सोना खरीदने से पहले अपने नजदीकी ज्वैलर से सटीक रेट की पुष्टि कर लें, क्योंकि मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क अंतिम कीमत में बदलाव ला सकते हैं।
क्या अभी और गिरेगा गोल्ड?
ब्रोकरेज फर्म यूबीएस का कहना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतें दबाव में रह सकती हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 3,850 से 4,000 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकती है। इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि अगर अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरें बढ़ाता है तो सोने पर दबाव और बढ़ेगा। फेडरल रिजर्व महंगाई को काबू में रखने के लिए इस साल इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकता है।