घरेलू बाजार में आज फिर से सोने और चांदी के दाम में उछाल आया है। बाजारों के रुझान से मेल खाता है। वहां सोने की कीमतें लगातार तीसरे हफ्ते बढ़ने की राह पर हैं। इनको डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी ट्रेजरी की बॉन्ड बायबैक घोषणा का सहारा मिला है। बुलियन मार्केट में आज 24 कैरेट सोना 1020 रुपये बढ़कर 160,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 147,483 रुपये चल रही है। इसी तरह, चांदी की कीमत में 2270 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और 246,680 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है।
MCX पर सोने चांदी का भाव 21 अगस्त 2026 (MCX Gold Silver Rate Today)
अगर फ्चूचर्स मार्केट के ट्रेंड को देखें, तो आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 0.17% मजबूत होकर ₹1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था,जबकि सितंबर की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 0.48% उछलकर ₹2,44,400 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।