Gold Silver Rate Today 1 April 2026: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सीजफायर के संकेतों से सोने-चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 1109 रुपये बढ़कर 151870 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। इसी तरह, MCX पर मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला चांदी 2391 की गिरावट के साथ 238501 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो पर पहुंच गई।
प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का रेट (Today 24K, 22K Carat Gold Price)
Bullions के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को 24 कैरेट सोना 151,170 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 138,573 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। मुंबई में 1 अप्रैल को 24 कैरेट सोना 151,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 138,811 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 151,230 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट 138,628 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके बाद, चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 151,870 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 139,214 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके अलावा, बेंगलुरु में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 151,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 138,921 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोना 151,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 139,031 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है।