Gold Rate Today 11 Feb 2026: सोना-चांदी के भाव में फिर उछाल, दिल्ली से लेकर कोलकाता तक जानें आज का रेट

Gold Silver Price Today 11 Feb 2026: सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार, 11 फरवरी को फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। MCX  पर सोना लगभग 1% चढ़ा, जबकि चांदी में 3% से ज्यादा की तेजी आई है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड11 Feb 2026, 10:33 AM IST
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

Gold Silver Rate Today 11 Feb 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना लगभग 1% या 1,600 रुपये चढ़कर 1,58,436 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। वहीं, मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 8,300 रुपये या 3.3% मजबूत होकर 2,60,838 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

इंटरनेशनल मार्केट में भी तेजी

ग्लोबल मार्केट में सोने की इस बढ़ती कीमत का सीधा कनेक्शन अमेरिका से जुड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1% बढ़कर 5,079 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर पहुंच गया। दरअसल, अमेरिका के हालिया आर्थिक आंकड़ों ने निवेशकों को संकेत दिया है कि वहां की अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब सुस्त पड़ने लगी है। दिसंबर महीने के रिटेल सेल्स के आंकड़े स्थिर रहे हैं, साथ ही पिछले महीनों के आंकड़ों में भी कटौती की गई है।

यह भी पढ़ें | प्रॉपर्टी से लेकर गाड़ी खरीदने तक, अब कहां दिखाना होगा PAN कार्ड, कहां नहीं?

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 157,340 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 144,228 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 157,680 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 144,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, कोलकाता में बुधवार को 24 कैरेट सोना 157,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 144,348 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके बाद चेन्नई में 24 कैरेट सोना 158,180 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 144,998 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, हैदराबाद में 11 फरवरी को 24 कैरेट सोना 157,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 144,806 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

यह भी पढ़ें | BHEL OFS: 5% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, OFS हुआ ओपन
शहर24 कैरेट सोना (रु./10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रु./10 ग्राम)
दिल्ली 1,57,340 1,44,228
मुंबई 1,57,680 1,44,540
कोलकाता 1,57,470 1,44,348
चेन्नई 1,58,180 1,44,998
हैदराबाद 1,57,970 1,44,806
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Rate Today 11 Feb 2026: सोना-चांदी के भाव में फिर उछाल, दिल्ली से लेकर कोलकाता तक जानें आज का रेट
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Rate Today 11 Feb 2026: सोना-चांदी के भाव में फिर उछाल, दिल्ली से लेकर कोलकाता तक जानें आज का रेट