Gold Silver Rate Today 15 June 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में सोमवार, 15 जून को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी उछाल देखने को मिला। यह बढ़ोतरी अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते पर सहमति के बाद ग्लोबल बुलियन कीमतों में आई तेजी, कच्चा तेल के दाम में भारी गिरावट और महंगाई और ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर चिंताएं कम होने के बाद देखी गई है। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 3,301 रुपये या 2.19% की बढ़ोतरी के साथ 1,53,829 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जबकि जुलाई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 5,377 रुपये या 2.18% मजबूत होकर 2,51,563 रुपये के भाव पर कामकाज की शुरुआत की।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी के दाम चढ़े
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में 2% का उछाल आया। एशियाई कारोबार दौरान स्पॉट गोल्ड 2.5% चढ़कर $4,322.87 प्रति औंस पर आ गया, जबकि अगस्त की डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 2.5% मजबूत होकर $4,344.80 प्रति औंस पर पहुंच गया। अगर चांदी की बात करें, तो इसने 3.6% की जोरदार बढ़त हासिल की और $70.39 प्रति औंस पर पहुंच गई।
गोल्ड सिल्वर के लिए सपोर्ट और रजिस्टेंस
इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने कहा, MCX में सोने-चांदी का रुख पॉजिटिव बना हुआ है और निवेशकों को कीमती धातुओं में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “MCX गोल्ड ₹1,53,600 के स्तर पर रुकावट का सामना कर सकता है, जबकि ₹1,52,500 पर मजबूत सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। चांदी में ₹2,53,000 रेजिस्टेंस और ₹2,48,000 सपोर्ट लेवल पर नजर आ रहा है।”
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।