Gold Silver Price Today 15 May 2026: आज देश में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 2380 रुपये सस्ता होकर 160,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 146,914 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, चांदी प्रति किलो 12360 रुपये लुढ़ककर 279,400 रुपये के भाव पर बेची जा रही है। अगर वायदा कीमतों की बात करें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 0.87% टूटकर 1,60,562 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया, जबकि जुलाई की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाली चांदी 3.28% लुढ़ककर 2,81,551 रुपये प्रति किलो के दाम पर आ गई।
देश के प्रमुख शहरों में 22&24 कैरेट सोने का दाम 15 मई 2026 (22&24 Carat Gold Rate Today City Wise)
bullions.co.in के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 159,120 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट 145,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई मं 24 कैरेट सोना 159,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने का दाम 146,117 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 159,180 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट 145,915 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 159,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 146,538 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 159,520 रुपये और 22 कैरेट सोना 146,227 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। इसके अलावा, हैदराबाद में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 159,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 146,346 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।