सोने का आज का भाव 18 मार्च 2026: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जान लीजिए ताजा रेट

Gold Silver Rate Today 18 March 2026: सोने-चांदी की कीमतों में आज दबाव देखने को मिल रहा है। आइए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का ताजा भाव जानते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड18 Mar 2026, 10:25 AM IST
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

Gold Silver Rate Today 18 March 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में बुधवार, 18 मार्च को सोना-चांदी के भाव में दबाव देखने को मिल रहा है। दरअसल, आज शाम को अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों पर फैसला आने वाला है। ऐसे में निवेशक सतर्कता दिखा रहे हैं। मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच लंबे संघर्ष की वजह से कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई है, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। निवेशकों को उम्मीद है कि आज फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। लेकिन, बाजार की निगाहें फेड की तरफ से ऊर्जा से जुड़ी महंगाई के संकेतों पर टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें | ₹1,100 करोड़ के दांव के साथ बाजार में उतर रही है ये पावर कंपनी, जानें डिटेल्स

MCX पर सोने-चांदी का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 327 रुपये की कमजोरी के साथ 155658 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। इसी तरह, MCX पर मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 1615 रुपये लुढ़ककर 251498 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली। इससे पहले वाले ट्रेडिंग सेशन में अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 155985 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था, जबकि मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 253113 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें | शेयर बाजार में आज भी जारी है रौनक, सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, निफ्टी 0.58% चढ़ा

टॉप 5 शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 155,400 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 142,450 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 155,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 142,698 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। इसके बाद कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 155,570 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 142,606 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 156,220 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट 143,202 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसके बाद बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 155,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 142,899 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीसोने का आज का भाव 18 मार्च 2026: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जान लीजिए ताजा रेट
More