Gold Silver Price Today 22 April 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में बुधवार, 22 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। यह तेजी पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों, अमेरिकी डॉलर और क्रूड ऑयल के दाम गिरावट के बाद आई है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अमेरिका-ईरान युद्धविराम को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। हालांकि, उन्होंने कोई नई तारीख नहीं बताई है। वहीं, ईरान की तरफ से इस ऐलान पर उदासीनता देखने को मिल रहे हैं। यही वजह से की सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया है।
MCX पर आज सोने और चांदी का भाव 22 अप्रैल 2026
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना आज के शुरुआती कारोबार में 2,000 रुपये या 1.3% से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ 1,53,699 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था, जबकि मंगलवार को 151671 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह, मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 4,700 रुपये या लगभग 2% की बढ़ोतरी के साथ 2,49,423 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई। इससे पहले, मंगलवार को यह 244701 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
क्या सोना चांदी में निवेश का सही समय है?
पृथ्वी फिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन ने कहा, MCX पर सोना 1,50,500 रुपये और 1,48,800 रुपये के लेवल पर सपोर्ट पा सकता है, जबकि रेजिस्टेंस 1,52,800 रुपये और 1,54,200 रुपये पर है। इसी तरह, चांदी को 2,40,000 रुपये और 2,36,600 रुपये के स्तर पर सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जबकि रेजिस्टेंस 2,48,000 रुपये और 2,51,500 रुपये पर देखा जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा, "हम सोने में लॉन्ग पोजीशन को तब तक बनाए रखने की सलाह देते हैं, जब तक यह 1,48,000 रुपये के स्तर को क्लोजिंग के आधार पर बनाए रखे। 1,54,000 रुपये से 1,55,000 रुपये के आसपास प्रॉफिट बुक कर लें। वहीं, चांदी में नई लॉन्ग पोजीशन बनाने से बचें, क्योंकि यह कल 2,45,000 रुपये के स्तर को तोड़ चुकी है।"
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।