Gold Silver Rate Today 23 April 2026: घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार, 23 अप्रैल को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज देश में 24 कैरेट सोना 750 रुपये या 0.51% से ज्यादा की गिरावट के साथ 152,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 139,654 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, चांदी का भाव 4600 रुपये या 1.80% से ज्यादा की गिरावट के साथ 245,180 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेची जा रही है। बता दें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना लगभग 1% लुढ़का है, जबकि चांदी की कीमत में लगभग 2% की गिरावट आई है।
प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव 23 अप्रैल 2026 ( 22&24 Carat Rate Today 23 April 2026)
bullions.co.in के मुताबिक, दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 152,050 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 139,379 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 152,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 139,627 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। कोलकाता में गुरुवार को 24 कैरेट सोना 152,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 139,434 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 152,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 140,030 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसके अलावा, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 152,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 139,728 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का दाम 152,550 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट गोल्डा का रेट 139,838 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।