Gold Rate Today 26 March: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में आज क्या है सोने का भाव? चेक करें अपने शहर में 10 ग्राम का दाम

Gold Silver Price Today: राम नवमी 2026 के मौके पर देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आइए दिल्ली, चेन्नई और मुंबई सहित देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड26 Mar 2026, 10:03 AM IST
Gold Rate Today 26 March: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में आज क्या है सोने का भाव?
Gold Rate Today 26 March: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में आज क्या है सोने का भाव?

Gold Silver Rate Today 26 March 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन उछाल दर्ज किया गया है। यह तेजी मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों और इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती संभावनाएं कम होने की वजह से आई है। स्पॉट गोल्ड 0.7% उछलकर 4,535.17 डॉलर प्रति औंस के भाव पर पहुंच गया, जबकि अप्रैल की डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.5% कमजोर होकर 4,532.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

वहीं, स्पॉट चांदी कीमत 0.6% चढ़कर 71.71 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं, अन्य कमोडिटी की बात करें, तो स्पॉट प्लैटिनम के दाम 0.3% चढ़कर 1,925.05 डॉलर पर पहुंच गया, जबकि पैलेडियम की कीमत में 0.1% की बढ़ोतरी हुई है और यह 1,424.55 डॉलर पर पहुंच गई।

MCX पर सोने-चांदी का भाव

आज राम नवमी 2026 (Shree Ram Navami 2026) के अवकाश के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कोई कामकाज बंद है। हालांकि, शाम का कारोबारी सत्र खुलेगा। बीते कल MCX पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 5188 रुपये या 3.73% मजबूत होकर 144100 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था, जबकि MCX पर मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 10759 रुपये या 4.80% चढ़कर 234700 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई।

यह भी पढ़ें | Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतों में फिर आया उछाल, $103 के पार पहुंचा भाव

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 144,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 132,303 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 132,532 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, कोलकाता में गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144,380 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 132,348 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।

यह भी पढ़ें | 1 अप्रैल से Zerodha में ट्रेडिंग करना होगा महंगा! इन निवेशकों को लगेगा बड़ा झटका

इसके बाद, चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 145,000 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 132,917 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 144,690 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट की कीमत 132,633 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, हैदराबाद में 24 कैरेट गोल्ड 144,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 132,733 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।

शहर24 कैरेट सोना ( ₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( ₹/10 ग्राम)
दिल्ली144,330132,303
मुंबई144,580132,532
कोलकाता144,380132,348
चेन्नई145,000132,917
बेंगलुरु144,690132,633
हैदराबाद144,800132,733
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीGold Rate Today 26 March: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में आज क्या है सोने का भाव? चेक करें अपने शहर में 10 ग्राम का दाम
More