Gold Silver Rate Today 3 April 2026: आज देश में सोने-चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दरअसल, पूरे देश में आज, 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश है। ऐसे में भारत का सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पूरी तरह से बंद है। पिछले कारोबारी सत्र में MCX पर सोना 30 रुपये या 0.02% की गिरावट के साथ 149650 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। इसी तरह, MCX पर चांदी 10901 रुपये या 4.48% लुढ़ककर 232600 रुपये प्रति किलो ग्राम के भाव पर बंद हुई।
दिल्ली-मुंबई सहित देश के महानगरों में आज सोने का भाव 3 अप्रैल 2026 (Gold Rate Today City Wise)
bullions.co.in के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 149,210 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 136,776 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का रेट 149,470 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट 137,014 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। कोलकाता में गुड फ्राइडे 2026 के दिन 24 कैरेट सोना 149,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 136,831 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है।
वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 137,418 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके बाद, बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोना 149,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 137,124 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। इसके अलावा, हैदराबाद में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 149,710 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट 137,234 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।