Gold Rate Today 30 December: घरेलू कमोडिटी बाजार में मंगलवार को सोना की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। यह उछाल मजबूत स्पॉट डिमांड की वजह से देखने को मिला है। आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी का फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 0.54% चढ़कर ₹1,35,668 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च की फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट चांदी 3.81% के उछाल के साथ 2,32,970 के लेवल पर कामकाज कर रही थी।
कल आई थी बड़ी गिरावट
सोना और चांदी में सोमवार को भारी गिरावट के बाद मंगलवार को मजबूत खरीदारी देखी जा रही है। पिछले कारोबारी सत्र में फरवरी एक्सपायरी वाला सोना 3.5% की भारी गिरावट के साथ 1,34,942 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया था, जबकि मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी 6.40% लुढ़ककर 2,24,429 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई।
प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव
गुड रिटर्न्स के मुताबिक, 30 दिसंबर को चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,37,460 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने का भाव 1,36,200 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,24,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,36,350 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,25,000 रुपये के स्तर पर बिक रहा है। वडोदरा और अहमदाबाद 24 कैरेट सोने की कीमत 1,36,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,24,900 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।