
Gold Silver Rate Today Crash 23 March 2026: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। सुरक्षित निवेश के रूप में सबसे अच्छा विकल्प माना जाने वाला सोना भी फीका पड़ता दिखाई दे रहा है। सोमवार, 23 मार्च को अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड के भाव में 2% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद इसका भाव 4,352 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर आ गया। यह साल 1983 के बाद से सबसे खराब सप्ताह रहा। एक तरफ कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, तो दूसरी तरफ सोने का लगातार गिरना निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
घरेलू कमोडिटी बाजार में आज MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स 10.31% या 14,897 रुपये की भारी गिरावट के बाद 1,29,595 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो पर आ गया, जबकि MCX पर सिल्वर फ्यूचर्स 11.96% या 27,129 रुपये कमजोर होकर 1,99,643 रुपये प्रति किलो के नीचे आ गई।
Enrich Money के एक्सपर्ट ने कहा, “सोने की कीमतों में आज तेज गिरावट देखने को मिली है। MCX पर सोने की दर ने महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल को तोड़ दिया है। सोने की कीमत 1,35,000 रुपये के नीचे आ गई है और 1,30,000 रुपये के स्तर को भी पार कर लिया। आज इंट्राडे में यह 1,29,595 रुपये तक गिरकर नए निचले स्तर पर पहुंच गई।”
एसएस वेल्थस्ट्रीट की सुगंधा सचदेवा ने कहा, "एमसीएक्स पर सोने की कीमत आज 1,35,000 रुपये के नीचे टूट गई है। इस गिरावट के बाद सोना अब ज्यादा कमजोर दिख रहा है और अगला बड़ा सपोर्ट 1,27,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। कीमतें यहां तक आ सकती हैं।"
जनवरी के आखिरी सप्ताह में MCX पर सोना और चांदी ने अपना रिकॉर्ड हाई छुआ था। सोना 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर चला गया था। अब इस लेवल से इसमें 50,000 रुपये से अधिक या लगभग 28% तक की गिरावट आ चुकी है। इसी तरह, चांदी ने 4,20,000 रुपये के ऊपर अपना ऑलटाइम हाई बनाया था और मौजूदा समय में यह 2,20,000 रुपये से अधिक या करीब 52 फीसदी टूट चुकी है।
मिडिल ईस्ट तनाव के दौरान सोने की कीमतों में जबदस्त गिरावट आई है। पिछले कुछ समय में ही यह 18% या 29,000 रुपये नीचे आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष का आज 24वां दिन है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच लगातार सैन्य कार्रवाई हो रही है। ऐसे में दुनिया का सबसे अहम कमोडिटी क्रूड ऑयल 110 डॉलर के पार चला गया है, जिससे ग्लोबल मार्केट में हड़कंप मचा हुआ है। आमतौर पर ऐसी स्थिति में कीमती धातुओं को मजबूती मिलती है, लेकिन इस बार मामला उल्टा हो गया है।
एक्सिस सिक्योरिटीज की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी) देव्या गगलानी ने कहा, "सोने में तेज गिरावट आई है। कॉमेक्स गोल्ड ने पिछले हफ्ते दशकों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की। इस दौरान कीमतें 10% से ज्यादा लुढ़ककर 4,500 डॉलर के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे चली गईं। यह भारी बिकवाली कई वजहों से हुई। शुरुआत में अमेरिका की तरफ से युद्धपोत और मरीन तैनात करने से तनाव बढ़ा था, लेकिन अब बाजार लंबे समय तक सैन्य मौजूदगी के आर्थिक असर को भाव दे रहा है। साथ ही, महंगाई बनी रहने की आशंका से ट्रेडर्स अब अक्टूबर तक फेडरल रिजर्व द्वारा 50% संभावना के साथ ब्याज दर बढ़ोतरी का अनुमान लगा रहे हैं, जबकि पहले राहत की उम्मीद थी। सोने पर ट्रिपल थ्रेट का दबाव है - अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में उछाल, डॉलर की मजबूती और दूसरे एसेट क्लास में नुकसान भरने के लिए निवेशकों द्वारा सोने की बिक्री।"
तकनीकी नजरिए से भी माहौल बियरिश हो गया है। 2025 की रैली के बाद पहली बार सोना अपने 60-सप्ताह के EMA से नीचे बंद हुआ, जो स्ट्रक्चरल अपट्रेंड के टूटने का संकेत है। कीमतें अब 4,300 डॉलर के साइकोलॉजिकल और टेक्निकल सपोर्ट जोन से नीचे ट्रेड कर रही हैं। अगर यह लेवल जल्द नहीं टिकता, तो आगे 4,000 डॉलर तक गिरावट का खतरा है।
फिलहाल सेफ-हेवन की खरीदारी कमजोर पड़ गई है, क्योंकि कड़े मौद्रिक रुख और मजबूत डॉलर हावी हैं। लेकिन लंबे समय में स्थिति बदल सकती है। अगर संघर्ष एक महीने से ज्यादा चला, तो ग्लोबल स्टैगफ्लेशन का खतरा बढ़ेगा, जो ऐतिहासिक रूप से सोने के लिए मजबूत सपोर्ट देता है। मौजूदा स्तरों पर जोरदार खरीदारी से बचें। लॉन्ग टर्म के पोर्टफोलियो के लिए 4,000-4,100 डॉलर के आसपास स्टेप बाय स्टेप बायिंग की स्ट्रैटजी अपनाएं, इसे अच्छा वैल्यू एंट्री पॉइंट माना जा रहा है।"
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.