आज सोने चांदी का रेट 2 अप्रैल 2026: सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले चेक लें ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 2 April 2026: गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। MCX पर सोना 1,52,490 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि चांदी 242800 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली।  

Shivam Shukla
अपडेटेड2 Apr 2026, 10:31 AM IST
आज सोने चांदी का रेट 2 अप्रैल 2026: सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
आज सोने चांदी का रेट 2 अप्रैल 2026: सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट

Gold Silver Rate Today 2 April 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। यह दबाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए बयान के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में आई जोरदार तेजी की वजह से देखा जा रहा है। इसके साथ, अमेरिकी डॉलर भी मजबूत हुआ है। ट्रंप ने अपने हालिया बयान में कहा कि ईरान में अमेरिका के मुख्य लक्ष्य लगभग पूरे हो चुके हैं, लेकिन अगले दो-तीन हफ्तों तक ईरान पर और भी आक्रामक हमले किए जाएंगे। ट्रंप के इस बयान से पश्चिम एशिया में तनाव जल्द खत्म होने की उम्मीदें ध्वस्त हो गई हैं।

MCX पर आज सोने चांदी का भाव (MCX Gold Silver Price)

आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत शुरुआत में ही गिरावट के साथ खुली। सुबह के कारोबार में यह 1,52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ और जल्द ही 1,50,480 प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर को छू लिया। ओपनिंग बेल के कुछ ही मिनटों में सोने में 3,000 से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह, MCX पर चांदी भी सुबह के कारोबार में गिरावट के साथ खुली। यह 242800 रुपये प्रति किलो के भाव पर कामकाज के लिए खुले, लेकिन कुछ ही मिनटों में 12,912 रुपये या 5.32% की गिरावट के साथ 229888 रुपये प्रति किलो के निचले स्तर पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें | GST कलेक्शन में बंपर उछाल, मार्च में सरकार की झोली में आए ₹1.78 लाख करोड़

भारत में आज सोने का भाव 2 अप्रैल 2026 ( Gold Rate in India)

नाम (सोना)1 ग्राम ( )10 ग्राम ( )100 ग्राम ( )1 किलोग्राम ( )1 औंस ( )1 तोला ( )
24 कैरेट सोना15,1011,51,01015,10,1001,51,01,0004,28,1061,76,135
22 कैरेट सोना13,8431,38,42613,84,2581,38,42,5833,92,4311,61,457
20 कैरेट सोना12,5841,25,84212,58,4171,25,84,1673,56,7551,46,779
18 कैरेट सोना11,3261,13,25811,32,5751,13,25,7503,21,0801,32,101
16 कैरेट सोना10,0671,00,67310,06,7331,00,67,3332,85,4041,17,423
14 कैरेट सोना8,80988,0898,80,89288,08,9172,49,7291,02,746
12 कैरेट सोना7,55175,5057,55,05075,50,5002,14,05388,068
10 कैरेट सोना6,29262,9216,29,20862,92,0831,78,37873,390

दिल्ली-मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव ( 22 & 24 Carat Gold Price)

bullions.co.in के मुताबिक, दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 150,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 137,940 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बेचा जा रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 150,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 138,178 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बेचा जा रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 150,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 138,078 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 151,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 138,664 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके बाद, बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 150,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 138,371 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसके अलावा, हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 151,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत 138,481 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

यह भी पढ़ें | ITR Forms AY 2026-27: आयकर विभाग ने जारी किए सभी इनकम टैक्स फॉर्म
शहर24 कैरेट सोना ( / 10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( / 10 ग्राम)
दिल्ली1,50,4801,37,940
मुंबई1,50,7401,38,178
कोलकाता1,50,6301,38,078
चेन्नई1,51,2701,38,664
बेंगलुरु1,50,9501,38,371
हैदराबाद1,51,0701,38,481

भारत में आज चांदी का भाव 2 अप्रैल 2026 (Silver Rate in India)

नाम (चांदी का प्रकार)1 ग्राम ( )10 ग्राम ( )100 ग्राम ( )1 किलोग्राम ( )1 औंस ( )1 तोला ( )
सिल्वर 999 फाइन2322,32123,214232,1406,5812,708
सिल्वर 925 स्टर्लिंग2152,14721,473214,7306,0872,505
सिल्वर 900 कॉइन2092,08920,893208,9265,9232,437
सिल्वर 800 जर्मन1861,85718,571185,7125,2652,166

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीआज सोने चांदी का रेट 2 अप्रैल 2026: सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले चेक लें ताजा भाव
More