Gold Silver Rate: सोने ने फिर लगाई छलांग, चांदी ₹1200 हुई महंगा, आखिर क्यों नहीं थम रही तेजी?

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। आज MCX पर सोना 500 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ, जबकि चांदी में 1200 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। 

Shivam Shukla
अपडेटेड1 Dec 2025, 12:39 PM IST
गोल्ड सिल्वर रेट
गोल्ड सिल्वर रेट

Gold Silver Rate Today 1 Dec: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को एक बार फिर सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट के मजबूत संकेत और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने सोने की डिमांड बढ़ा दी है। लिहाजा, आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों धातुओं की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।

सोमवार को MCX पर दिसंबर की एक्सपायरी वाला सोना 596 रुपये या 0.47 फीसदी चढ़कर 1,26,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच था। इसी तरह दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला चांदी 1,183 रुपये या 0.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,63,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें | धमाकेदार Q2 रिजल्ट के बाद Lenskart के शेयरों में बंपर उछाल

20 सालों में 1,500% का रिटर्न

सोना को एक सेफ इन्वेस्टमेंट के रूप में देखा जाता है। इसमें यह तेजी कोई नई नहीं है। पिछले 20 सालों के दौरान सोना ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। साल 2005 में इसकी कीमत 7,638 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। गोल्ड ने इस साल सितंबर में 1,30,000 के लेवल को पार कर लिया। यानी पिछले दो दशक में निवेशकों को करीब 1,500 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। सबसे खास बात यह है कि इन 20 सालों में से 16 साल सोने ने पॉजिटिव रिटर्न देने में सफल रहा।

सोने आगे भी तेजी रहेगी जारी?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस महीने फेडरल रिजर्व बेंचमार्क ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। जब ब्याज दरें कम होती हैं तो सोना जैसे गैर-ब्याज देने वाले एसेट की डिमांड बढ़ जाती हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ हफ्तों से ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतें लगातार ऊपर चढ़ रही हैं और उसका असर सीधे भारतीय बाजार पर भी पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें | Vedanta के इस मल्टीबैगर स्टॉक में लगातार 5वें दिन उछाल

देश के प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव

देश भर में सोने की कीमतों में आज मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 1,31,670 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,20,700 रुपये चल रहा है। वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट का दाम 1,19,600 प्रति 10 ग्राम रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा, दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड 1,30,630 रुपये प्रति 10 ग्राम बेच जा रहा है, जबकि 22 कैरेट 1,19,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। इसके बाद वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट की कीमत 1,30,530 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,19,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

सोने के आज के भाव की देखें लिस्ट

शहर24 कैरेट ( )22 कैरेट ( )
चेन्नई1,31,6701,20,700
मुंबई1,30,4801,19,600
कोलकाता1,30,4801,19,600
बेंगलुरु1,30,4801,19,600
हैदराबाद1,30,4801,19,600
केरल1,30,4801,19,600
पुणे1,30,4801,19,600
दिल्ली1,30,6301,19,750
वडोदरा1,30,5301,19,650
अहमदाबाद1,30,5301,19,650

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: सोने ने फिर लगाई छलांग, चांदी ₹1200 हुई महंगा, आखिर क्यों नहीं थम रही तेजी?
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: सोने ने फिर लगाई छलांग, चांदी ₹1200 हुई महंगा, आखिर क्यों नहीं थम रही तेजी?