Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव में गिरावट, खरीदने से पहले जान लें ताजा रेट

Gold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। आइए दिल्ली-मुंबई सहित देश अन्य शहरों का ताजा रेट जानते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड27 Nov 2025, 10:39 AM IST
गोल्ड सिल्वर रेट
गोल्ड सिल्वर रेट

Gold Silver Rate Today on 27 November: गुरुवार को सुबह डोमैस्टिक फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के बाद मुनाफावसूली का दौर शुरू हो गया। निवेशकों ने पिछले कुछ दिनों की जोरदार तेजी को कैश कर रहे हैं, जिससे कीमतें दबाव में आ गई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना 0.36 फीसदी लुढ़ककर 1,25,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी 0.20 फीसदी टूटकर 1,60,950 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी।

बड़ी गिरावट की आशंका कम

पिछले कुछ सत्रों में सोने-चांदी ने शानदार रैली दिखाई थी। वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की डिमांड ने कीमतों को हाई लेवल पर पहुंचा दिया। लेकिन जैसे ही कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचीं, बड़े निवेशकों ने मुनाफा बुक करना शुरू कर दिया। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह सामान्य टेक्निकल करेक्शन है और बड़ी गिरावट की आशंका अभी कम है।

यह भी पढ़ें | UIDAI ने लागू किए नए नियम, नाम, पता, जन्मतिथि बदलने के लिए लगेंगे ये डॉक्यूमेंट

फेड मीटिंग पर निवेशकों की निगाहें

बता दें कि सभी की निगाहें 9-10 दिसंबर को होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग पर टिकी हुई हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि फेड ब्याज दरों में 25 बेसिक पॉइंट्स की कटौती की जा सकती है। अगर ब्याज दरों में कटौती कम होती है, तो फिर से सोना-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें | 14 महीने बाद निफ्टी बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स भी 52 वीक हाई पर

प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव

बता दें कि चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,28,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, 22 कैरेट गोल्ड 1,17,700 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके बाद मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने का रेट 1,27,750 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,17,100 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

इसके अलावा, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,27,900 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,17,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,27,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है, 22 कैरेट सोना 1,17,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।

शहर24 कैरेट ( /10 ग्राम)22 कैरेट ( / 10 ग्राम)
चेन्नई1,28,4001,17,700
मुंबई1,27,7501,17,100
कोलकाता1,27,7501,17,100
बेंगलुरु1,27,7501,17,100
हैदराबाद1,27,7501,17,100
केरल1,27,7501,17,100
पुणे1,27,7501,17,100
दिल्ली1,27,9001,17,250
वडोदरा1,27,8001,17,150
अहमदाबाद1,27,8001,17,150

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीGold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव में गिरावट, खरीदने से पहले जान लें ताजा रेट
More