आज सोने चांदी का रेट 7 अप्रैल 2026: MCX पर सोने चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 7 April 2026: मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी मामूली गिरावट के साथ कामकाज के लिए खुले। 

Shivam Shukla
अपडेटेड7 Apr 2026, 10:22 AM IST
आज सोने चांदी का रेट 7 अप्रैल 2026: सोने चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट
आज सोने चांदी का रेट 7 अप्रैल 2026: सोने चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट

Gold Silver Rate Today 7 April 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में आज सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। यह कमजोरी डॉलर इंडेक्स 100 के पार पहुंचने के बाद मुनाफावसूली की वजह से आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दोबारा धमकी दी है, जिससे ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं। आज सुबह करीब 9 बजे IST के आसपास ब्रेंट क्रूड 1 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 111 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो ईरान को एक रात में ही समाप्त किया जा सकता है। उनका मंगलवार तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने का अल्टीमेटम दिया है।

MCX पर आज सोने चांदी का भाव (MCX Gold Silver Rate Today)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 222 रुपये की गिरावट के साथ 149759 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। इसी तरह, MCX पर मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 1379 रुपये लुढ़ककर 232000 रुपये प्रति किलो के भाव पर कामकाज कर रही थी।

भारत में आज सोने का भाव (Gold Rate in India)

नाम (सोना)1 ग्राम ( )10 ग्राम ( )100 ग्राम ( )1 किलोग्राम ( )1 औंस ( )1 तोला ( )
24 कैरेट सोना15,0541,50,54015,05,4001,50,54,0004,26,7741,75,587
22 कैरेट सोना13,8001,37,99513,79,9501,37,99,5003,91,2091,60,955
20 कैरेट सोना12,5451,25,45012,54,5001,25,45,0003,55,6451,46,323
18 कैरेट सोना11,2911,12,90511,29,0501,12,90,5003,20,0801,31,690
16 कैरेट सोना10,0361,00,36010,03,6001,00,36,0002,84,5161,17,058
14 कैरेट सोना8,78287,8158,78,15087,81,5002,48,9511,02,426
12 कैरेट सोना7,52775,2707,52,70075,27,0002,13,38787,794
10 कैरेट सोना6,27362,7256,27,25062,72,5001,77,82273,161

महानगरों में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव (22&24 Carat Gold Rate Today)

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 149,960 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 137,463 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। मुंबई में मंगलवार को 24 कैरेट सोना 150,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 137,702 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसके बाद, कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 150,020 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट 137,518 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 150,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट की कीमत 138,050 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके अलावा, बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 150,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 137,766 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोना 150,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 137,876 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है।

दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक आज सोने का भाव, देखें लिस्ट

शहर24 कैरेट सोना ( / 10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( / 10 ग्राम)
दिल्ली 149,960 137,463
मुंबई 150,220 137,702
कोलकाता 150,020 137,518
चेन्नई 150,600 138,050
बेंगलुरु 150,290 137,766
हैदराबाद 150,410 137,876

भारत में आज चांदी का भाव (Silver Rate in India 7 April 2026)

नाम1 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
सिल्वर 999 फाइन ( )2352,35323,527235,2706,6702,744
सिल्वर 925 स्टर्लिंग ( )2182,17621,762217,6256,1702,538
सिल्वर 900 कॉइन ( )2122,11721,174211,7436,0032,470
सिल्वर 800 जर्मन ( )1881,88218,822188,2165,3362,195
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीआज सोने चांदी का रेट 7 अप्रैल 2026: MCX पर सोने चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, जानें अपने शहर का ताजा भाव
More