Gold Silver Rate Today on New Year 2026: नए साल के दिन घरेलू कमोडिटी बाजार में सोना की कीमतों में गिरावट आई है। गुरुवार, 1 जनवरी 2026 को अमेरिकी डॉलर में मजबूत के बीच प्रॉफिट बुकिंग से सोने की कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों ने नुकसान को काफी हद तक सीमित कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
गुरुवार, 1 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला सोना 0.07% के नुकसान के साथ 1,35,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि मार्च की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाली चांदी 0.17% चढ़कर 2,36,108 रुपये प्रति किलो के भाव पर कामकाज कर रही थी।
2025 में ऐसा रहा सोने और चांदी की प्रदर्शन
सोना और चांदी ने पिछले साल निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया। MCX डेटा के मुताबिक, डोमैस्टिक स्पॉट गोल्ड की कीमत में 75 प्रतिशत या ₹56,727 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को सोने की कीमत 75,913 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो 31 दिसंबर को 2025 1,32,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं, दूसरी तरफ चांदी ने तेजी के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले एक साल के दौरान इसने 167% या 1,43,601 रुपये प्रति किलो के बढ़ोतरी दर्ज की है। 31 दिसंबर 2024 को यह ₹85,851 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी, जबकि 31 दिसंबर 2025 को यह 2,29,452 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
गुड रिटर्न्स के मुताबिक, चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,36,140 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,24,400 रुपये के भाव पर बिक रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,35,210 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 1,23,950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना 1,35,060 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,23,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार ककर रहा था। वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,110 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,23,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।