
MCX Gold Silver Rate Today: घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोना-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया। अच्छे स्पॉट डिमांड और डॉलर में स्थिरता ने कीमतों को सपोर्ट किया। आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.20 प्रतिशत चढ़कर 1,22,884 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान दिसंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाली चांदी 0.45 फीसदी मजबूत होकर 1,55,337 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
शुरुआती कारोबार में दोनों मेटल्स की की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। ट्रेडिंग सेशन के पहले घंटे में कीमतें गिरीं, लेकिन अमेरिकी बेरोजगारी दावों के आंकड़ें ने निवेशकों को मूड बदला। पिछले हफ्ते के मुकाबले बेरोजगारी दावे बढ़कर 2,32,000 हो गए, जबकि पहले 2,18,000 थे। कमजोर लेबर मार्केट के संकेत ने निवेशकों को फिर सेफ इन्वेस्टमेंट की ओर आकर्षित किया है।
हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अक्टूबर मीटिंग के मिनट्स पर निवेशकों की निगाहें टिकी हुई हैं। यह आज शाम को जारी किया जाएगा। अक्टूबर में फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिक पॉइंट्स की कटौती की थी। इसके बाद बेंचमार्क ब्याज दर 3.75-4 प्रतिशत के बीच आ गई। बाजार को उम्मीद है कि दिसंबर में भी कटौती का सिलसिला जारी रहेगा। लेकिन बेरोजगारी के दावों ने इस उम्मीद को कम कर दिया है।
बता दें कि सोने-चांदी की कीमतों को वैश्विक संकेतों के साथ-साथ घरेलू स्पॉट डिमांड ने भी सहारा दिया है। भारत में फेस्टिव सीजन के बाद वेडिंग सीजन की शुरुआत हो गई है। लोग जमकर सोने-चांदी की ज्वैलरी खरीद रहे हैं। वहीं, डॉलर इंडेक्स में स्थिरता ने भी इंपोर्टेड महंगाई का दबाव कम किया है।
देश के कई बड़े शहरों में आज सोने के दामों में हल्की गिरावट-बढ़त देखने को मिल रही है। आज चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,25,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,15,000 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में दाम लगभग एक जैसे दर्ज किए गए। इन शहरों में 24 कैरेट 1,24,860 रुपये और 22 कैरेट 1,14,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
इसके अलावा, दिल्ली में 24 कैरेट 1,25,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,14,600 प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बेचा जा रहा है। वहीं वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना करीब 1,24,910 रुपये, जबकि 22 कैरेट 1,14,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बेचा जा रहा है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.