Gold-Silver Price Today: इतिहास में पहली बार चांदी ₹3,00,000 के पार, सोने ने भी छुआ ₹1.45 लाख का शिखर

Gold Silver Price Today: सोमवार, 19 जनवरी को सोना और चांदी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चांदी पहली बार 3 लाख रुपये के पार पहुंच गई, जबकि सोना ने भी 1.45 लाख रुपये के आंकड़ें को पार कर गया। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड19 Jan 2026, 12:22 PM IST
Gold-Silver Price Today
Gold-Silver Price Today

Gold Silver Rate Today: सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। दोनों कीमती धातुओं ने अपना नया रिकॉर्ड हाई बनाया। आज के कारोबारी सत्र में चांदी पहली बार 3 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गई। वहीं, सोने के भाव में भी 2 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज फरवरी की एक्सपायरी वाला सोना 3000 रुपये या 2 प्रतिशत के उछाल के साथ 1,45,500 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। वहीं मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी 13,550 रुपये से ज्यादा या लगभग 5% की छलांग लगाकर प्रति किलो 3,01,315 रुपये के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई। दोनों धातुओं में यह बढ़ोतरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड को लेकर दी गई टैरिफ की धमकी के बाद दर्ज की गई है।

इस वजह से सोना चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ग्रीनलैंड पर कब्जे की मांग को लेकर कई यूरोपीय देशों पर 25% तक टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। ये देश अमेरिका के पारंपरिक सहयोगी और नाटो के सदस्य हैं। ट्रंप की इस आक्रामक नीति से ग्लोबल इकोनॉमी में मंदी की आशंका बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरोपीय संघ जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है, जिसमें पिछले साल की तरह अमेरिकी सामानों पर टैरिफ लगाना या यूरोपीय संघ के एंटी-कोर्शन इंस्ट्रूमेंट को सक्रिय करना शामिल है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को कहा कि संघ को इस टूल का इस्तेमाल पर विचार करना चाहिए।

इस वजह से चांदी की बढ़ रही लगातार डिमांड

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा, साल 2025 चांदी के लिए कमाल का रहा। इस साल चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई, जो कई दशकों की सबसे बड़ी रैली मानी जा रही है। इस उछाल के पीछे कई मजबूत वजहें रहीं। इनमें इंडस्ट्री की जबरदस्त मांग,सप्लाई में लगातार तंगी,ढीली मॉनेटरी पॉलिसी की उम्मीदें, सुरक्षित निवेश और बड़े निवेशकों की भारी खरीदारी शामिल हैं।

प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, सोमवार, 19 जनवरी को चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,46,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दर्ज किया गया। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,690 रुपये, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,33,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,45,840 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 1,33,700 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना 1,45,690 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,740 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,33,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें | BCCL Share Price: भारत कोकिंग कोल के शेयरों की ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग
शहर24 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई1,46,7301,34,500
मुंबई1,45,6901,33,550
दिल्ली1,45,8401,33,700
कोलकाता1,45,6901,33,550
बेंगलुरु1,45,6901,33,550
हैदराबाद1,45,6901,33,550
केरल1,45,6901,33,550
पुणे1,45,6901,33,550
वडोदरा1,45,7401,33,600
अहमदाबाद1,45,7401,33,600

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold-Silver Price Today: इतिहास में पहली बार चांदी ₹3,00,000 के पार, सोने ने भी छुआ ₹1.45 लाख का शिखर
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold-Silver Price Today: इतिहास में पहली बार चांदी ₹3,00,000 के पार, सोने ने भी छुआ ₹1.45 लाख का शिखर