Gold Silver Rate Today 2 Jan 2025: घरेलू कमोडिटी बाजार में शुक्रवार, 2 जनवरी को सोने-चांदी ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। यह उछाल बाजार में अच्छी डिमांड और डॉलर में कमजोरी के बाद आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी की डिलीवरी वाला सोना 0.69 फीसदी चढ़कर 1,36,742 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मार्च की चांदी 1.74 फीसदी की छलांग लगाकर 2,39,967 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। यह आंकड़े सुबह करीब 9:10 बजे के हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में अच्छी डिमांड
इंटरनेशनल मार्केट में डिमांडी अच्छी बनी हुई है। स्पॉट गोल्ड एक फीसदी चढ़कर 4,351.70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट सिल्वर 2 फीसदी की तेजी के साथ 72.63 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर कारोबार कर रहा था। डॉलर में कमजोरी और फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोना और चांदी को बल दिया है। डॉलर इंडेक्स दो सप्ताह के निचले स्तर के करीब ट्रेड कर रहा है, जिससे विदेशी खरीदारों के लिए सोना सस्ता पड़ रहा है।
देश के टॉप शहरों में सोने का आज का भाव
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 1,25,800 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,36,350 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोना 1,25,000 प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,36,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,24,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसके अलावा, वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,36,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,24,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।