Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव में थम नहीं रही तेजी, जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट के ताजा दाम

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिली है। यह उछाल वेडिंग सीजन की वजह से मजबूत डिमांड और फेड रेट कट की उम्मीदों की वजह से दर्ज की जा रही है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड26 Nov 2025, 11:59 AM IST
सोने-चांदी का ताजा भाव
सोने-चांदी का ताजा भाव

Gold Silver Rate Today on 26 November: डोमैस्टिक फ्यूचर मार्केट में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को 1 प्रतिशत के उछाल के बाद बुधवार को भी सोना और चांदी की भाव चढ़े हैं। यह उछाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती उम्मीदों की वजह से दर्ज की जा रही है। आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.5 प्रतिशत के उछाल के साथ 1,25,835 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाली चांदी 0.91 फीसदी की तेजी के साथ 1,57,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें बढ़ रहीं

इंटरनेशनल गोल्ड प्राइस की बात करें, तो यह आज लगभग 2 सप्ताह के हाई लेवल पर पहुंच गई है। ताजा अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों ने डॉलर को कमजोर कर दिया है। इससे विदेशी खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो गया है और जमकर खरीदारी हो रही है। आज डॉलर इंडेक्स गिकर 99.60 के करीब एक सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया। निवेशक दिसंबर में फेड की बैठक पर नजर टिकाए हुए हैं। इस बैठक में फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की 70 प्रतिशत संभावना बताई जा रही है।

US बॉन्ड यील्ड में गिरावट

मंगलवार को अमेरिकी 10 वर्षीय बेंचमार्क बॉन्ड यील्ड एक महीने के निचले स्तर पर आ गई। CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड 3 आधार अंक से ज्यादा गिरकर 4.004% पर आ गई।

यह भी पढ़ें | Excelsoft Technologies: शेयरों ने की धमाकेदार एंट्री, 13% का मिला मुनाफा

देश के प्रमुख शहरों में आज का ताजा भाव

आज चेन्नई में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,28,730 रुपये है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का दाम 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके बाद मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,27,910 प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 1,17,250 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,28,060 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है,

इसके अलावा, कोलकाता, बैंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे में आज 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,27,910 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,17,250 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

शहर24 कैरेट गोल्ड (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट गोल्ड (प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई 1,28,730 1,18,000
मुंबई 1,27,910 1,17,250
दिल्ली 1,28,060 1,17,250
कोलकाता 1,27,910 1,17,250
बैंगलुरु 1,27,910 1,17,250
हैदराबाद 1,27,910 1,17,250
केरल 1,27,910 1,17,250
पुणे 1,27,910 1,17,250

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव में थम नहीं रही तेजी, जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट के ताजा दाम
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव में थम नहीं रही तेजी, जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट के ताजा दाम