Gold Silver Rate Today: ट्रंप के इस बयान से चांदी में रिकॉर्ड गिरावट, सोने में भी मुनाफावसूली, जान लीजिए ताजा रेट

Gold Silver Prices Fall: गुरुवार को इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड15 Jan 2026, 12:40 PM IST
Gold Silver Rate Today
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी के दाम लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। बुधवार को मजबूत डिमांड के चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने 1,43,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। वहीं, MCX पर चांदी 2,91,406 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाई। हालांकि, बीते कल सोना 0.67 फीसदी चढ़कर 1,43,201 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी में 5 फीसदी की जबरदस्त तेजी के साथ 2,89,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। गुरुवार, 15 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार छुट्टी के कारण बंद रहा, लेकिन कमोडिटी मार्केट में शाम 5 बजे से ट्रेडिंग फिर शुरू हो जाएगी।

इंटरनेशनल मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग

अगर इंटरनेशनल मार्केट पर नजर डालें, तो गुरुवार को प्रॉफिट बुकिंग के चलते सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार कई ट्रेडिंग सेशन में रिकॉर्ड हिट करने के बाद निवेशक अब मुनाफा बुक कर रहे हैं। सोने में गिरावट के पीछे की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बारे में नरम रुख अपनाना है।ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा कि फिलहाल पॉवेल को हटाने का कोई इरादा नहीं है। उनपर जस्टिस डिपार्टमेंट की जांच चल रही है, लेकिन भविष्य में क्या होगा, यह अभी कहना जल्दबाजी होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ से जुड़े बड़े कानूनी मामले पर अभी फैसला नहीं सुनाया है।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी का भाव

गुरुवार को ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 0.6 प्रतिशत गिरकर 4,594.66 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले सत्र में यह 4,642.72 डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर था। अमेरिकी फरवरी गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.8 फीसदी कम होकर 4,599.50 डॉलर पर बंद हुए। चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट देखने को मिली है। रिकॉर्ड हाई हिट करने के बाद आज स्पॉट चांदी 5.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.88 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

यह भी पढ़ें | Infosys, TCS और HCL Tech पर भारी पड़े नए लेबर कोड, ₹4,000 करोड़ का लगा झटका

प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, गुरुवार, 15 जनवरी को चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,44,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,330 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,31,400 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके बाद मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना 1,43,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 1,31,250 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,43,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 1,31,300 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

शहर24 कैरेट सोना ( / 10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( / 10 ग्राम)
चेन्नई1,44,9801,32,900
दिल्ली1,43,3301,31,400
मुंबई1,43,1801,31,250
कोलकाता1,43,1801,31,250
बेंगलुरु1,43,1801,31,250
हैदराबाद1,43,1801,31,250
केरल1,43,1801,31,250
पुणे1,43,1801,31,250
वडोदरा1,43,2301,31,300
अहमदाबाद1,43,2301,31,300

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today: ट्रंप के इस बयान से चांदी में रिकॉर्ड गिरावट, सोने में भी मुनाफावसूली, जान लीजिए ताजा रेट
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today: ट्रंप के इस बयान से चांदी में रिकॉर्ड गिरावट, सोने में भी मुनाफावसूली, जान लीजिए ताजा रेट