Gold-Silver Rally: सोने-चांदी की कीमतों में क्यों लगी है आग? वित्त मंत्री ने बताई असली वजह

Gold-Silver Rally: सोने-चांदी की कीमतों में क्यों आग लगी है, इस बारे में देश की वित्त मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। FM निर्मला सीतारमण का कहना है कि सोने की कीमतें एक तय लिमिट से ज़्यादा नहीं हुई हैं और सरकार इस पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड23 Feb 2026, 09:08 PM IST
Gold-Silver Rally: सोने-चांदी के दाम में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है।
Gold-Silver Rally: सोने-चांदी के दाम में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। (Livemint)

Gold-Silver Rally: पिछले शुक्रवार से सोने की कीमतें ऊपर जा रही हैं। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 5000 डॉलर प्रति औंस के निशान से ऊपर बना हुआ है। घरेलू मार्केट में भी, गोल्ड MCX फ्यूचर्स स्थिर हैं। बीते कुछ समय में सोने और चांदी की कीमतों में छप्पर फाड़ उछाल देखने को मिला है। आखिर गोल्ड-सिल्वर के प्राइस में बढ़ोतरी के पीछे कारण क्या है, इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा बयान दिया है। सीतारमण ने कहा कि सरकार की ओर से सोने और चांदी के दामों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और स्थिति चिंताजनक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू बाजार में सोने की बढ़ती मांग सीजनल मालूम होती है।

RBI के सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स के साथ बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सोना हमेशा से घरों के लिए एक इन्वेस्टमेंट रहा है और त्योहारों के मौसम में इसमें तेज़ी देखी गई है। हम इस पर नज़र रख रहे हैं, लेकिन हमें ऐसा नहीं लग रहा है कि कीमतें एक तय लिमिट से ज़्यादा हो गई हैं।

वित्त मंत्री ने बताया क्यों बढ़ रहीं कीमतें

केंद्रीय वित्त मंत्री ने बताया, 'हमारी इस पर नजर है। अभी स्थिति चिंताजनक नहीं है। इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भी सोने और चांदी की स्थिति पर नजर रख रहा है। आगे कहा, आज के दौर में ज्यादातर देश, खास तौर से सेंट्रल बैंक सोने और चांदी की खरीद कर रहे हैं। सेंट्रल बैंकों की खरीद के चलते भी सोने और चांदी की इंटरनेशनल कीमतें तेजी से बढ़ रही है। सीतारमण ने कहा कि पहले Global Gold Rate मुख्य रूप से भारत और चीन जैसे देशों से हाई डिमांड से प्रभावित होते थे।

यह भी पढ़ें | Gold-Silver Price Today: ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच सोने-चांदी के भाव में तेजी

ग्लोबल खरीद में भी इजाफा हुआ है। लिहाजा ग्लोबल खरीदारी की वजह से कीमतें बाजार में सामान्य उतार-चढ़ाव से कहीं अधिक बढ़ रही हैं। इसके अलावा वैश्विक अनिश्चितता, मुद्रा अस्थिरता और शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव से बचाव के लिए भी निवेशक तेजी से कीमती धातुओं की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि US-Iran Tension और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ की नई धमकियों (Trump Tariff Warnings) के बीच घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट्स में सोने की कीमतों में तेजी जारी रही है।

यह भी पढ़ें | कॉमेक्स गोल्ड में आई तेजी, क्या चल रहा भाव? जानिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

सोने के आयात पर निर्भर है भारत

केंद्रीय वित्त मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत दूसरे देशों से सोना खरीदता है। हम आयात पर निर्भर हैं। मार्केट में आने वाला लगभग सभी सोना आयात किया जाता है। हमने जरूरी कदम उठाए हैं लेकिन वह डिमांड को पूरा करने के लिए काफी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार लाने के लिए हम आवश्यक कदम उठा रहे हैं, लेकिन डिमांड को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

यह भी पढ़ें | चांदी में आई तेजी, निवेशकों को US फेड के मिनट्स का इंतजार

23 मार्च को सोने-चांदी के दाम में तेजी

सोमवार (23 फरवरी) को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। MCX पर सोना 1.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,59,493 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 5.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,65,653 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,61,350 है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 25000 रुपये महंगी होकर 3 लाख पर पहुंच चुकी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीGold-Silver Rally: सोने-चांदी की कीमतों में क्यों लगी है आग? वित्त मंत्री ने बताई असली वजह
More