Gold Silver Rate Today: रॉकेट बनी चांदी, ₹2.32 लाख के पार पहुंचा भाव, सोना ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

Gold Silver Rate Today: शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। आज सोना 1.38 लाख के पार पहुंच गया, जबकि चांदी ने 2.32 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड26 Dec 2025, 10:57 AM IST
Gold Silver Rate Today
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today 26 December: ग्लोबल मार्केट में बढ़ती हलचल और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के बीच आज भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। शुक्रवार, 26 दिसंबर की सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के की कीमतों में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में 4% तक का तगड़ा उछाल आया।

MCX Gold Silver Rate Today

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी की फ्यूचर डिलीवरी वाला गोल्ड 0.65 प्रतिशत चढ़कर 1,38,994 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। वहीं, मार्च की फ्यूचर डिलीवरी वाली चांदी 4 प्रतिशत की जोरदार तेजी के साथ 2,32,741 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड पर पहुंच गई।

इंटरनेशनल मार्केट में भी रिकॉर्ड हाई पर कीमतें

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना और चांदी की कीमतें ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं। आज सोना अमेरिकी बाजार में 0.7% के उछाल के साथ $4,533.60 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने कहा, 'वेनेजुएला से तेल की सप्लाई पर अमेरिकी रोक और वैश्विक युद्ध के हालातों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ा दी है। साथ ही, महंगाई में कमी और लेबर मार्केट के नरम पड़ने से ब्याज दरों में कटौती का रास्ता साफ होता दिख रहा है, जो सोने की चमक को और बढ़ा रहा है।'

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, शुक्रवार को चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,40,620 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,28,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,020 रुपये, जबकि 22 कैरेट का दाम 1,28,350 रुपये चल रहा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,40,170 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,28,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना 1,40,020 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,28,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,070 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 1,28,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

शहर24 कैरेट सोना ( /10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( /10 ग्राम)
चेन्नई 1,40,620 1,28,900
मुंबई 1,40,020 1,28,350
दिल्ली 1,40,170 1,28,500
कोलकाता 1,40,020 1,28,350
बेंगलुरु 1,40,020 1,28,350
हैदराबाद 1,40,020 1,28,350
केरल 1,40,020 1,28,350
पुणे 1,40,020 1,28,350
वडोदरा 1,40,070 1,28,400
अहमदाबाद 1,40,070 1,28,400

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीGold Silver Rate Today: रॉकेट बनी चांदी, ₹2.32 लाख के पार पहुंचा भाव, सोना ने भी बनाया नया रिकॉर्ड
More