Gold Silver Rate Today: आज चांदी 6,000 हुई सस्ता, सोने की भी चमक पड़ी फीकी, जान लीजिए आज का ताजा रेट

Gold Silver Rate Today: शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। आज के कारोबार में 6000 रुपये तक की गिरावट आई है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड16 Jan 2026, 11:03 AM IST
Gold Silver Rate Today
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today 16 Jan: घरेलू कमोडिटी बाजार में शुक्रवार, 16 जनवरी को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर पड़ने और भू-राजनीतिक तनावों में कमी आने से निवेशकों में बिकवाली का दबाव बढ़ा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह 721 रुपये कमजोर होकर 142400 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गया। यानी लगभग 49 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, MCX पर चांदी 6064 रुपये या 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,85,513 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गई।

ग्लोबल मार्केट में भी दबाव

सोने और चांदी की कीमतों में यह दबाव केवल घरेलू बाजार में नहीं, बल्कि ग्लोबल बाजार में भी देखने को मिल रहा है। अमेरिकी फरवरी गोल्ड फ्यूचर्स लगभग आधा प्रतिशत गिरकर 4,594.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। स्पॉट सिल्वर भी 0.8% लुढ़ककर 91.6861 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। हालांकि इससे पहले यह 93.57 डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंची थी। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी फेडरल पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की मांग में थोड़ी कमी आने से कीमती मेटल्स में प्रॉफिट बुकिंग हो रही है। निवेशक अब आगे के संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 1,44,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और केरल में 24 कैरेट सोना 1,43,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,550 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,43,450 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें | Bharat Coking Coal IPO: लिस्टिंग से पहले BCCL के GMP में तूफान
शहर / स्थान24 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई1,44,3301,32,300
मुंबई1,43,4001,31,450
कोलकाता1,43,4001,31,450
बेंगलुरु1,43,4001,31,450
हैदराबाद1,43,4001,31,450
पुणे1,43,4001,31,450
केरल1,43,4001,31,450
दिल्ली1,43,5501,31,600
वडोदरा1,43,4501,31,500
अहमदाबाद1,43,4501,31,500

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today: आज चांदी 6,000 हुई सस्ता, सोने की भी चमक पड़ी फीकी, जान लीजिए आज का ताजा रेट
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today: आज चांदी 6,000 हुई सस्ता, सोने की भी चमक पड़ी फीकी, जान लीजिए आज का ताजा रेट