Gold Silver Price Today on 27 October: घरेलू कमोडिटी बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। यह गिरावट डॉलर की मजबूती और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड डील की उम्मीदों के बाद इंटरनेशल बुलियन प्राइस में कमी के बाद आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर एक ठोस स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है, जिससे ट्रेड डील की संभावना बढ़ गई है। आज के कारोबार में सोना 1 लाख 23 हजार प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया, जबकि चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई है।
MCX गोल्ड सिल्वर प्राइस
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को दिसंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला सोना 0.77% की गिरावट के साथ 1,22,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ओपन हुआ, जबकि पिछला बंद भाव 1,23,451 रुपये था। वहीं, MCX पर दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी 3.09% लुढ़ककर 1,42,910 के लेवल पर खुली, जबकि पिछला बंद भाव 1,47,470 रुपये प्रतिकिलो था।
दिल्ली सहित प्रमुख शहरों के ताजा रेट
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का दाम 12,4630 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 11,4250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, मुंबई में सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने की कीमत 12,4480 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट का भाव 11,4100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके बाद जयपुर में आज 24 कैरेट सोना 12,4630 प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 11,425 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। इसके अलावा, चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 12,4910 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 11,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।