Gold Silver Price Today 2 Feb 2025: घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही। चांदी 4,20,000 रुपये के रिकॉर्ड हाई स्तर से 46% से ज्यादा टूट चुकी है। डॉलर की मजबूती और CME मार्जिन में बढ़ोतरी की वजह से गुरुवार,30 जनवरी को मार्केट में यह गिरावट तेज हो गई। सोमवार को ओपनिंग बेल के साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च फ्यूचर्स वाली चांदी 39847 रुपये या 15% की गिरावट के साथ 225805 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गई। वहीं, MCX पर अप्रैल फ्यूचर्स के सोने के भाव 10688 रुपये लुढ़ककर 137065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है।
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना-चांदी का भाव में भारी गिरावट
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। दोनों मेटल्स की कीमतें कई सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गईं। दरअसल, मजबूत अमेरिकी डॉलर और CME के मार्जिन रिक्वायरमेंट बढ़ने के फैसले के असर से कीमतों पर दबाव बना रहा। स्पॉट गोल्ड की कीमत 3.3% टूटकर 4,703.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। बता दें कि गुरुवार को सोना रिकॉर्ड हाई 5,594.82 डॉलर तक पहुंच गया था।
चांदी में यह गिरावट और ज्यादा रही। स्पॉट सिल्वर 5% कमजोर होकर 80.28 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। गुरुवार को चांदी ने 121.64 डॉलर पर ऑलटाइम हाई छुआ था, लेकिन शुक्रवार को करीब एक महीने के सबसे निचले स्तर तक फिसल गई।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव
आज देश में अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, चेन्नई में 24 कैरेट सोना 152180 रुपये और 22 कैरेट सोना 139500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,530 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 151680 रुपये और 22 कैरेट सोना 139050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वडोदरा और अहमदाबाद के बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,580 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,950 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।